Kal ka Rashifal 28 Feb 2026: किस राशि के लोग ना खरीदें वाहन, किसकी होगी बॉस से बहस; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 28 February 2026 | Rashifal Today: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (28, 2026) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पड़ रही है. शनिवार को दिन की शुरुआत ही फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से होगी. इसका समापन रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शनिवार को देर रात तक त्रयोदशी तिथि रहेगा. यहां पर यह जानकारी भी दे दें कि शनिवार को नृसिंह द्वादशी मनाई जाएगी. इसके साथ ही विष्णु जी को समर्पित आमलकी एकादशी व्रत का पारण होगा. इसके लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 47 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक ही रहेगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (28 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेदों को शनिवार को दूर करने में आप सफल होंगे. इसके बाद परिवार में कुछ नया काम आपको मिल सकता है, लेकिन यह जिम्मेदारी आपको ईमानदारी से निभानी होगी. खुद साबित करना होगा कि आप इसके लिए डिजर्व करते हैं. कारोबारी-व्यापारी हैं तो दिन बहुत अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.
वृषभ दैनिक राशिफल
शनिवार को वृषभ राशि के जातक परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे. शनिवार को आपको किसी काम विशेष के लिए बाहर जाना पड सकता है. शनिवार के दिन खरीदारी ना करें, लेकिन नया काम जरूर शुरू कर सकते हैं. व्यापार में साझेदारी करना लाभ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.
मिथुन दैनिक राशिफल
नए समझौते से बचें, इससे आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि परिवार में मतभेद हो सकता है. व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें. निवेश के लिए यह समय सही नहीं है. सोचे हुए कार्य पूरा होने में रुकावट आएगी. दफ्तर में शनिवार को आपका वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है. इस दौरान संयम आपको इस मुसीबत से उबारेगा.
कर्क दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं, जबकि किसी पुराने काम में सफलता प्राप्त होगी. इससे भी आर्थिक लाभ मिलेगा. जॉब करते हैं तो पदोन्नति मिल सकती है. शनिवार को आप अच्छा महसूस करेंगे. घर में पूजा कराएं, जिससे मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे. नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा.
सिंह दैनिक राशिफल
किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जो सुखद और सफल रहेगी. लेनदेन में आपको लाभ मिलेगा. आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं. आगामी समय में इसका लाभ आपको प्राप्त होता दिखाई देगा. परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे.
कन्या दैनिक राशिफल
दफ्तर में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ेगा. शनिवार का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा नहीं रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे. परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है.
तुला दैनिक राशिफल
शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए शनिवार का दिन यह सोचने का होगा कि कहीं वह गलत क्षेत्र में निवेश तो नहीं कर रहे हैं. शनिवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. अपनी काम करते हैं तो कुछ परेशानियां आएंगीं. विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, लोग इसे आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
व्यवसाय में लाभ के योग हैं. परिवार में शनिवार को मांगलिक कार्य के योग हैं. आपका परिवार या फिर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है. शनिवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आपको कोई विशेष पद मिल सकता है, जिससे दफ्तर में आपके विरोधी परास्त होंगे. कोर्ट में चल रहा आपका कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा.
धनु दैनिक राशिफल
शनिवार को अच्छा दिन रहेगा. परिवार में नन्हा मेहमान आ सकता है. पत्नी और बच्चों के लिए आप कुछ बचत करने की योजना पर काम कर सकते हैं. पैरेंट्स किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. इससे घर-परिवार के सदस्यों का मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाएगा. कारोबार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है.
मकर दैनिक राशिफल
किसी के बहकावे में आकर निवेश किया है तो व्यवसाय में घाटा हो सकता है. मकर राशि के जातक शनिवार को खरीदारी करेंगे. कुल मिलाकर आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. नया वाहन हो सके तो ना खरीदें.
कुंभ दैनिक राशिफल
परिवार में संपत्ति विवाद के चलते आपका मन अशांत रहेगा. शनिवार को आप किसी अपने के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं. हो सकता है आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगाया सकता है, जिस कारण आपकी छवि असर पड़ सकता है. व्यवसाय में मित्रों से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा.
मीन दैनिक राशिफल
आप सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में एक्टिव हैं. ऐसे में इस राशि से जुड़े परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है. आप शनिवार को धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं. वीकेंड पर कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत मिलेगी. कारोबार-व्यापार में लाभ मिलेगा. मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. रुका हुआ धन आपको मिल सकता है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.