• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 20 February 2026: मेष, मकर और मीन राशि के लोगों को मिलेगी गुड न्यूज, किस राशि के लोगों को बचना है दुश्मन से; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 20 February 2026: मेष, मकर और मीन राशि के लोगों को मिलेगी गुड न्यूज, किस राशि के लोगों को बचना है दुश्मन से; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 20 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को तृतीया तिथि पड़ रही है. उदयातिथि के आधार पर पूरे दिन तृतीया ही मानी जाएगी.तृतीया तिथि शुक्रवार को दोपहर बाद 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगी.  (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (19 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.    


By: JP Yadav | Published: February 19, 2026 1:47:31 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

शुक्रवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए खर्चीला साबित हो सकता है. रास्ते में या फिर घर से निकलते ही वाहन खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है. ऐसे में अपनी ओर से सावधान रहें. ज्यादातर जातकों को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे.छात्रों को शिक्षकों के सहयोग की ज़रूरत पड़ेगी. लाइफ पार्टनर की तरक्की देखकर खुश होंगे.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

परिवार के साथ आप शुक्रवार को भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. परिवार में शादी की बात चल सकती है. इससे घर में खुशी का माहौल लाएगा. शुक्रवार को आप शाम को मेहमान आ सकते हैं. इसके चलते खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं. शुक्रवार को इस राशि के जातक अकेले में समय बिताएंगे.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

नौकरी बदलने के लिए भी समय अच्छा है. मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वो संस्थान बदलने की भी सोच सकते हैं. किसी की तारीफ पर ध्यान न दें और सावधान रहें. ध्यान रखें कि यह आपके हित में नहीं है. मिथुन राशि वालों की अप्रत्याशित प्रगति देखकर दुश्मन जलन रख सकते हैं.  आपकी किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है. परिणाम सकारात्मक आएगा, जिससे पूरा परिवार खुश होगा. कारोबारियों और व्यापारियों को संभलकर खर्च करने की जरूरत है, वरना आप नुकसान में आ सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

कारोबारी और व्यापारी शुक्रवार को सतर्क और समझदारी के साथ निवेश करें, वरना भारी घाटे का सामना करना पड़ सकता है. जॉब करते हैं तो शुक्रवार को काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. व्यस्तता के चलते परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे पत्नी और बच्चे नाराज हो सकते हैं.  शुक्रवार को शाम के दौरान आपके घर कोई मेहमान आ सकते हैं. इससे घर में चहल-पहल रहेगी. परिवार में आप शुक्रवार की शाम को ज्यादातर समय पिता की सेवा में बिताएंगे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब होगी.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का अपने भाई से विवाद चल रहा है उनका विवाद खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही परिवार में सुख और शांति भी आएगी. शुक्रवार को अपने बिजनेस पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि धोखा हो सकता है. ध्यान रखें कि शादीशुदा लोग यदि ससुराल वालों को पैसा देते हैं तो वापस मिलने की उम्मीद कम है. इस राशि के जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उन्हें थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

इस राशि से जुड़े जातक अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे भविष्य में फायदा होगा. व्यापार में लाभ के लिए मेहनत करेंगे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है। शुक्रवार को शादीशुदा जातक लाइफ पार्टनर के साथ कुछ ज़रूरी मसलों पर बातचीत करेंगे. इसके बाद शाम को शॉपिंग पर जा सकते हैं. रात को डिनर पर भी जा सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा फोकस करें. उसके बाद ही इन्वेस्ट करें. अधिक दबाव के चलते आपको दिक्कत आ सकती है. आपको बिना वजह किसी काम को लेकर चिंता रह सकती है. व्यापारी वर्ग के लोगों को शुक्रवार को कामकाज में थोड़ा परेशानी हो सकती है. व्यवसाय में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं. बजाय भिड़ने के आप कोशिश करें तो शांत रहें और अपने काम को अंजाम देते रहें. नौकरी करते हैं तो भविष्य के लिए पैसा निवेश करने की योजना बनाएं.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा. संतान से जुड़ी कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा. यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है. हालात कैसे भी हों आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. चित्त को शांत करने के बाद ही आप अच्छा और हितकारी निर्णय ले पाएंगे. व्यापारियों-कारोबारियों के लिए समय अच्छा नहीं है. नई कारोबार में इन्वेस्ट करना ठीक नहीं रहेगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

प्राइवेट जॉब करते हैं तो शुक्रवार को कामकाज में तरक्की को देखकर आत्मविश्वास बढ़ेगा. दफ्तर में आपकी मुलाकात कुछ नए साथियों से होगी. इससे आपमें ऊर्जा का नया संचार होगा. शादीशुदा लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है.व्यापारियों को कुछ खास लाभ का योग नहीं है, लेकिन नुकसान भी नहीं होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिसके चलते माता-पिता को अतिरिक्त खुशी होगी.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

सामाजिक या फिर राजनीति से जुड़े हैं तो  ऐसे लोगों को नया मौका मिल सकता है. आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. अनजान की मदद आपके लिए भविष्य के रास्ते खोलेगी. इससे मकर राशि के जातकों के मन को बहुत ही शांति मिलेगी. आप मेहनतकश हैं. ऐसे में कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की तारीफ मिलेगी. शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.परीक्षा का परिणाम भी पक्ष में आएगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

धार्मिक यात्रा में जाने की प्लानिंग आप बहुत दिनों से कर रहे हैं. आपकी यह इच्छा शुक्रवार को पूरी होने जा रही है. परिवार के साथ आप धार्मिक कार्यक्रम या फिर किसी धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं. किसी को लेकर आप बहुत ज्यादा परेशान हैं. आप परिवार के सदस्यों से चर्चा करें, हो सकता है इसका सुखद परिणाम निकल जाए. इससे परिवार में एकता बनी रहेगी. रुके हुए काम शुक्रवार को पूरे होंगे.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

जॉब करने वालों के लिए गुड न्यूज मिलने वाली है. दफ्तर में आपके काम से मैनेजमेंट खुश है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों के दौरान आपके प्रमोशन होने की संभावना बन रही है. व्यापार और कारोबार करने वालों को जल्दी ही बड़ा मुनाफा होने की आसार हैं, लेकिन इसके लिए उचित क्षेत्र में निवेश करना होगा. कोशिश करें कि निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें. इसके अभाव में आपको फायदा होने की बजाय नुकसान होने की संभावना ज्यादा है. छात्रों की परीक्षा का परिणाम पक्ष में आएगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.