• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 18 February 2026: मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए 18 फरवरी का दिन होगा मंगलकारी, कौन होंगे परेशान; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 18 February 2026: मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए 18 फरवरी का दिन होगा मंगलकारी, कौन होंगे परेशान; यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today | Kumbh Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Wednesday 18 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (18 फरवरी, 2026) फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है. यह तिथित शाम 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. वहीं शतभिषा नक्षत्र 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. यहां पर ध्यान रखें कि बुधवार को शिव योग भी रहेगा.बुधवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर जबकि सूर्यास्त 6 बजकर 13 मिनट पर होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे. कोई अच्छा और शुभ कार्य करना चाहते हैं तो अशुभ मुहूर्त का ध्यान रखें. बुधवार को राहुकाल 12 बजकर 35 मिनट से लेकर 02 बजे तक रहेगा. यह दिन वित्तीय कार्यों के लिए उत्तम माना जा रहा है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.   


By: JP Yadav | Published: February 17, 2026 1:48:41 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

आप बुधवार को बिजनेस में कुछ उलझनों का सामना कर सकते हैं. साझेदारों से तालमेल बनाकर रखें. आपको बुधवार को दफ्तर में भाग्य सफल बनाएगा. किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है. शाम के दौरान आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं.छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आपको शाम के समय कुछ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आप लाभ पा सकेंगे. बुधवार को सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलेगा. छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मन के भटकाव से बचना होगा. निवेश से पहले विशेषज्ञों से सलाह लेना बेहतर विकल्प है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

बुधवार का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगलकारी रहेगा. कारोबार करते हैं तो आपको दिन भर कार्य व्यापार में छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। शादीशुदा जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी बुधवार को समाप्त हो सकता है. परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा. बुधवार को नौकरी करने वाले लोग अगर दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो आज उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. नौकरी बदलने का सबसे उचित समय यही है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

आपको कारोबार और शेयर में सतर्कता से धन लगान होगा, निवेश में जोखिम नुकसान का कारण बन सकता है.बुधवार को मित्रों और परिचितों से आपको सहयोग मिलेगा. आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी. जॉब में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी. सहयोगी और वरिष्ठ आपकी मदद के लिए आगे आएंगे. शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे. बुजुर्ग दपंती कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

बुजुर्ग बुधवार को ईश्वर का ध्यान करते हुए अपना काम करते रहें. इससे आपकी चिंताओं का निवारण हो जाएगा. बिजनेस में बुधवार को आपको लाभ पाने के लिए काफी प्रयास करना होगा. सिंह राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन सुखद रहने वाला है. लव रिलेशन में हैं तो परिवार के लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा. दोस्तों या परिचित से लेन देन का सही समय नहीं है.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन  वाणी और क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा. छात्रों को बुधवार को दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा. आप जिन भी कार्यों को करने का प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं करने की कोशिश करें. अगर कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से उसका भी निदान हो सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

जॉब करते हैं तो सीनियर अधिकारी से सपोर्ट और लाभ मिलेगा. दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य पर भी ध्यान दें नहीं तो दूसरों के चक्कर में आपका स्वयं का काम खराब हो सकता है. बुधवार को आपके परिवार में कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है. इसके चलते मानसिक तनाव हो सकता है. बुधवार को आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद में बिता सकते हैं. आप किसी नजदीक या दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को बुधवार को जरूरी है कि खर्च पर काबू करें.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को बुधवार को विदेश यात्रा के मामले में भी कामयाबी मिल सकती है. बुधवार को ऑफिस में दुश्मनों से सतर्क रहना. आपके प्रतिद्वंद्वी और सहकर्मी भी आपको उलझन और परेशानी में डाल सकते हैं. ऐसे में आपको अपने अधिकारियों के तालमेल बनाकर रखना होगा, जिससे आपको उनसे सहयोग मिल पाएगा. बुधवार को आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग लेने का संयोग बनेगा.धनु राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन सफलता के लिहाज से अच्छा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें वह सफल भी होंगे. आपके पैरेंट्स में से पिता का स्वास्थ्य सुधर सकता है. आर्थिक मामलों में भी बुधवार का दिन आपके पक्ष में रहेगा. लाभ वृद्धि से खुशी मिलेगी. बुधवार की शाम का समय को अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

इस राशि के जातकों के घर में खुशियां आएंगी. संतान प्राप्ति का योग बन रहा है.  पारिवारिक जीवन में आपको पैरेंट्स की सेहत का ध्यान रखना होगा. जॉब में भी बुधवार के दिन आपके लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी. प्रमोशन के आसार अभी नहीं है, लेकिन जल्द ही आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आप आगे आ सकते हैं. आपकी विदेश यात्रा का योग बन रहा है. छात्रों के लिए अच्छी खबर आने वाली है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा. कारोबार और व्यापार करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा. आप किसी भौतिक सुख साधनों के मिलने से प्रसन्न होंगे. बुधवार का दिन लाभप्रद और सकारात्मक रहेगा. जमीन, वाहन खरीदने के प्रयास भी आपके सफल होंगे. दफ्तर में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.  वरिष्ठों से आपको तारीफ मिलेगी. संतान की सफलता से आपका भी मन प्रसन्न रहेगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को बुधवार को अपने पैरेंट्स से फायदा मिलेगा. आपको सरकारी क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी. कोई टेंडर आपको मिलने वाला है. युवाओं का पूरा दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको बुधवार को कारोबार में किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा हो सकता है. संतान से जुड़ी कोई समस्या थी तो उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में हैं तो कोई खास उपलब्धि हासिल होने से आप खुशी पाएंगे. छात्र प्रतियोगिता में सफल होंगे, परिणाम पक्ष में आएगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.