Kal Ka Love Rashifal 27 Feb 2026: मेष-कर्क समेत 4 राशि के लोग करेंगे रोमांस, पढ़ें 8 राशियों की भी लव लाइफ
Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 27 Feb 2026 | Love Rashifal Today: शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहेगा. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. सिंगल के लिए अच्छा दिन है. आपको लव पार्टनर मिलेगा. आपके प्यार के इजहार का अच्छा रिस्पांस आएगा. लव रिलेशन में हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं. इस कड़ी में कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है. इससे आप और आपका साथी दोनों खुश रहेंगे. शादीशुदा हैं तो आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
सिंगल की जिंदगी में कोई एंट्री मारने वाला है. कॉलेज के दोस्त से प्यार का इजहार कर सकते हैं. लव रिलेशन में हैं तो शुक्रवार को आपका पार्टनर आपसे कोई डिमांड कर सकता है. ध्यान रखें कि इसा पूरा करने में आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
लव रिलेशन में हैं तो कुछ बातों को इग्नोर करें. हर बात पर बहस करना और तर्क रखना जरूरी नहीं है. अगर आपको लगता है को चर्चा जल्द बहस में तब्दील हो सकती है तो आप अपने पार्टनर की कुछ बातों को इग्नोर करें. उनके व्यवहार से आपके मन को पीड़ा पहुंच सकती है. ऐसे में रिश्तों में तनाव की स्थिति बन जाएगी. आप दोनों को ही कष्ट होगा.
कर्क दैनिक लव राशिफल
लव पार्टनर शादी की रजामंदी की खबर जानकर यानी सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे. आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है. हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है. सिंगल जातकों के लिए भी शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है.
सिंह दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आप अपने लव पार्टनर को प्यारा सा गिफ्ट दें, सारी अनबन और नाराजगी दूर हो जाएगी. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है. इसके चलते आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. अच्छा होगा अपने साथी को मनाने का प्रयास करें.
कन्या दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आप अपने लव पार्टनर की किसी बात को लेकर बहुत दुखी और नाराज हो सकते हैं. किसी दूसरे के भड़काने पर आपका पार्टनर आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है, जिससे आपका मन उदास रहेगा. सिंगल के लिए शादी का रिश्ता आएगा.
तुला दैनिक लव राशिफल
हो सकता है कि शुक्रवार को आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के बारे में सोच रहा है. ऐसे में पहल कौन करेगा, इसको लेकर दुविधा है. आप भी शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं. आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत सहज रहेगा. आपके पार्टनर के मन में कोई बात चल रही है, जो वह आपके सामने कहना चाहता है.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार का दिन पुरानी नाराजगी और गलतफहमी दूर करने का दिन है. ध्यान ऱखें कि शुक्रवार को आप अपने पार्टनर के मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोल सकते हैं. इससे आपकी इज्जत लव पार्टनर की नजरों में बढ़ जाएगी. आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है. मनाने के क्रम में आप उसे गिफ्ट भी दे सकते हैं.
धनु दैनिक लव राशिफल
कोई परेशानी है तो आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें. लव पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है. ध्यान यह रखना है कि आप किसी बात पर उनके विचारों से सहमत ना हो, जिसके चलते दोनों में वैचारिक मतभेद हो सकता है. बहस या फिर चर्चा के दौरान वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है.
मकर दैनिक लव राशिफल
मौसम के हिसाब से शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. शुक्रवार को आप अपने पार्टनर के साथ कही बाहर घूमने जा सकते हैं. आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. इस दौरान आप शादी समेत कई अन्य अहम निर्णय भी ले सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार को लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. शुक्रवार को मौसम भी लव कपल का साथ देगा. सिंगल को उनका लव पार्टनर सरप्राइज के रूप में मिल सकता है.
मीन दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर डेटिंग पर जा सकते हैं. इस दौरान बातचीत में आप भविष्य की प्लानिंग पर भी चर्चा कर सकते हैं. आपका लव पार्टनर आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है. हो सकता है शुक्रवार को वह आपसे अपने प्यार का इजहार करे. जाहिर है आपका जवाब हां होगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.