Kal Ka Love Rashifal 01 March 2026: किन राशि के लोगों का संडे बनेगा फन डे, मिलेगा प्यार; किन्हें मिलेगा धोखा; पढ़ें 12 राशियों का हाल
Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 01 March 2026 | Love Rashifal Today: रविवार (01 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
रविवार का दिन लव कपल के लिए अच्छा रहेगा. अपने पार्टनर के साथ आप खुद को बहुत सहज महसूस करेंगे. ध्यान रखें कि आपके मन की बात आप अपने पार्टनर को बोल सकते हैं. शादीशुदा जातक अपनी निजी लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर अपने व्यवहार से आपको आकर्षित करेगा. साथ ही वह आपसे अपनी लाइफ के बारे में कोई बात कर सकता है. बात शादी और भविष्य से जुड़ी होगी. रविवार का दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छा रहेगा. रविवार को अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या फिर शॉपिंग करने जा सकते हैं.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर आपसी कलह का योग भी बन रहा है. बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें. रविवार को अपने पार्टनर के साथ व्यर्थ की बातों को लेकर झगड़ा बढ़ सकता है. लव रिलेशन में हैं तो आपका पार्टनर आपसे अपने लिए कोई डिमांड कर सकता है. इससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है.
कर्क दैनिक लव राशिफल
रविवार को अपने पार्टनर के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का प्लान कर सकते हैं. आपकी फैमिली की लोग आप दोनों के संबंध को लेकर आप दोनों से दूरियां बना सकते हैं. अपने पार्टनर का ख्याल रखें. उस ऐसे मौके पर सपोर्ट करें.
सिंह दैनिक लव राशिफल
रविवार को अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा बीतने वाला है. सुबह से दोपहर तक समय साथ गुजारेंगे. कहीं बाहर जाने का प्लान मन में बन सकता है.साथ ही आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा. कुल मिलाकर लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी.
कन्या दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है, उन्हें मनाने के लिए कहीं बाहर लॉन्ग ड्राइव पर ले जा सकते हैं. रविवार को अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं. इसके साथ ही शॉपिंग करना और उनकी इच्छाओं को पूरा करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
तुला दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर अपने व्यवहार के लिए आपसे सॉरी बोल सकता है, अच्छा होगा आप भी पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाएं. शादीशुदा पति-पत्नी रविवार को कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच में चल रही दूरी खत्म होगी और रिश्तों में नए सिरे से गर्माहट पैदा होगी.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. परिवार में कोई व्यक्ति लव कपल के बीच में विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है. अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर आपसी बातों को सुलझा लें. ऐसा नहीं किया तो आप और आपके पार्टनर के बीच में कुछ गलतफहमी हो सकती है, कुछ बातों को लेकर आप दोनों में तकरार बढ़ सकती है.
धनु दैनिक लव राशिफल
शादीशुदा हैं तो रविवार को छुट्टी के दिन जरूरत है कि आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएं. वहीं, लव रिलेशन में हैं तो दिन अच्छा नहीं गुजरेगा. आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करेगा. हो सकता है उसके मन में आपके प्रति कोई बुरा विचार चल रहा हो, उन्हें मिटाने का प्रयास करें. गलतफहमी रिश्तों को खत्म कर देती है. अगर है तो दूर करें.
मकर दैनिक लव राशिफल
रविवार को छुट्टी का दिन होने से आपको अपने पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा. आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ अपने मन की बातों को शेयर करेगा. इस बात का ध्यान रखें कि सच सामने आने पर परिवार के लोग आपके संबंध के विरोध में जा सकते हैं. पार्टनर के सहयोगी और स्टैंड से कुछ दिनों में बात बन जाएगी.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
शादीशुदा हैं तो रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं. इसमें आपके साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. लव रिलेशन में हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. फीमेल पार्टनर के कहने पर आप किसी धार्मिक जगह जा सकते हैं.
मीन दैनिक लव राशिफल
छुट्टी का दिन होने से रविवार को रोमांच से भरपूर रहेगा. लव कपल को रोमांस का मौका मिलेगा. ऐसे में आपका पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा. शादीशुदा लोग भी खूब एन्जॉय करेंगे. आप जिस बात को बहुत दिनों से अपने साथी के साथ शेयर करना चाहते हैं, वह शेयर करने के लिए समय इससे अच्छा मौका आया है. अपने दिल की बात रविवार को कह सकते हैं. जवाब सकारात्मक ही मिलेगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.