Rewa murder case: रीवा में सरेआम बुजुर्ग की हत्या, चंदन चोरी की रंजिश ने ली जान,पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

Noubasta murder incident Rewa: रीवा के नौबस्ता क्षेत्र में चंदन चोरी की पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने सरेआम वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. परिजनों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Published by Ranjana Sharma
Noubasta murder incident Rewa: रीवा शहर के नौबस्ता पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक बुजुर्ग की उनके घर के सामने ही चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोग स्तब्ध हैं.

चंदन चोरी की शिकायत बनी हत्या की वजह

मृतक उमाकांत मिश्रा ने कुछ समय पहले आरोपियों के खिलाफ चंदन की लकड़ी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे. बताया जा रहा है कि यही पुराना विवाद इस खौफनाक हत्या का कारण बना.

खेत से लौटते वक्त किया हमला

परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे जब उमाकांत मिश्रा खेत से वापस लौट रहे थे, तभी रोहित पाठक, राहुल पाठक और रामनारायण पाठक ने उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने उनके पेट में चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस की लापरवाही से गई जान

मृतक के भाई अरुण मिश्रा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जनवरी महीने में चंदन चोरी की नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की और मामूली धाराओं में छोड़ दिया गया. परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो यह हत्या टाली जा सकती थी. परिजनों के मुताबिक, शनिवार को भी आरोपियों ने निजी जमीन से बबूल का पेड़ काटने की कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर विवाद हुआ था. इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Rajasthan News: मकराना को मिली बड़ी सौगात! 12.54 करोड़ से बनेगा आधुनिक न्यायालय भवन

Rajasthan judiciary infrastructure: कार्यक्रम में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अपने विधायक कोष से नए…

April 19, 2026

तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म, सहारनपुर में मौलवी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस का बड़ा एक्शन

Uttar-Pradesh: फतेहपुर क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में…

April 19, 2026

Mahavatar parshuram teaser: ‘महावतार परशुराम’ का टीजर रिलीज, खून से सना फरसा लिए दिखा रौद्र रूप

Mahavatar parshuram teaser: ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली होम्बले फिल्म्स ने अपनी…

April 19, 2026

Makhana Farming: एक तालाब, दो कमाई! बाराबंकी में मखाना क्रांति की शुरुआत, किसानों को होगा फायदा

Fish and makhana farming: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने मखाना उत्पादन…

April 19, 2026

हाथरस में माहौल बिगाड़ने की साजिश! बाबा साहब के होर्डिंग से छेड़छाड़; गांव में तनाव का माहौल

Hathras News: हाथरस के गांव कछपुरा में कुछ अज्ञात ने अम्बेडकर पार्क के बाहर लगे…

April 19, 2026

Siddharthnagar news: कलयुगी मां ने जन्म के बाद बच्ची को नहर किनारे छोड़ा, ऐसे बची जान, अस्पताल में भर्ती

Siddharthnagar newborn rescue: सिद्धार्थनगर के इटवा कस्बे में नहर किनारे कपड़े में लिपटी एक ज़िंदा…

April 19, 2026