Katni drowning case: अवैध रेत खनन से बने गड्ढे में डूबकर 7 साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Katni drowning case:  कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई. अवैध रेत खनन से बने गहरे गड्ढे में गिरने के कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Published by Ranjana Sharma
Katni drowning case: कटनी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में 7 वर्षीय मासूम हरिशचंद्र उर्फ हरसू की नदी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा दतला नदी किनारे शौच के लिए गया था, तभी यह हादसा हो गया.

अवैध रेत खनन से बने गड्ढे बने मौत का कारण

जानकारी के अनुसार, नदी में अवैध रेत खनन के चलते कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं. इसी तरह के एक गड्ढे में मासूम हरसू अचानक गिर गया और डूबने लगा. यह हादसा एक बार फिर अवैध खनन के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है.

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और इलाज के लिए सिलौड़ी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अवैध रेत खनन की वजह से नदी खतरनाक बन चुकी है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Child Marriage Stopped : 1098 पर आई सूचना और बच गया बचपन…17 साल के लड़के की शादी कुछ इस तरह रोकी

Child helpline 1098 action: टीम में ब्लॉक परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में सेक्टर सुपरवाइजर, चाइल्ड…

April 19, 2026

हाथों में बर्तन…आंखों में आंसू! भीषण गर्मी में नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Madhya Pradesh News: मुरैना से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नाका इन दिनों…

April 19, 2026

नाम लिखवाइए साहब देखेंगे! 3 महीने से सूखी है ग्रामीणों की थाली; सूरजपुर में सिस्टम फेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना का अधूरे मकानों और टूटती उम्मीदों…

April 19, 2026

Rajasthan News: मकराना को मिली बड़ी सौगात! 12.54 करोड़ से बनेगा आधुनिक न्यायालय भवन

Rajasthan judiciary infrastructure: कार्यक्रम में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अपने विधायक कोष से नए…

April 19, 2026

तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म, सहारनपुर में मौलवी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस का बड़ा एक्शन

Uttar-Pradesh: फतेहपुर क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में…

April 19, 2026

Mahavatar parshuram teaser: ‘महावतार परशुराम’ का टीजर रिलीज, खून से सना फरसा लिए दिखा रौद्र रूप

Mahavatar parshuram teaser: ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली होम्बले फिल्म्स ने अपनी…

April 19, 2026