IND vs SA Live Score 2nd ODI: भारत और द.अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में द.अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए. भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने पहला वनडे शतक लगाया तो वहीं विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 53वां शतक जड़ दिया. इसके अलावा अंत में के एल राहुल ने नॉट आउट 66 रनों की पारी खेली और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.
इस सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने द.अफ्रीका को 17 रनो से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब भारतीय टीम की नज़र सीरीज़ अपने नाम करने पर है. वहीं दूसरी तरफ द.अफ्रीका की टीम भी इस सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहती है. ऐसे में इस सीरीज़ का दूसरा मुकाबला काफी ज़्यादा अहम है.
IND vs SA Live Score 2nd ODI: कॉर्बिन बॉश ने प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर विनिंग बाउंड्री लगाई. 359 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता. इस जीत के बाद ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है.
IND vs SA Live Score 2nd ODI: मैथ्यू ब्रीट्ज़के के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा की ज़ोरदार LBW गेंद पर हुए आउट.
IND vs SA Live Score 2nd ODI: मैथ्यू ब्रीट्ज़के-डेवाल्ड ब्रेविस की साझेदारी ने अब भारत को निराश कर दिया है. दोनों ने अब तक 62 रन जोड़े हैं और भारत के गेंदबाज इस साझेदारी से छुटकारा पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
IND vs SA Live Score 2nd ODI: हर्षित राणा ने भारत को अहम झटका दिया, जब एडेन मार्करम 98 गेंदों पर 110 रन बनाकर आउट हो गए.
IND vs SA Live Score 2nd ODI: एडेन मार्करम ने अपना शतक पूरा किया, एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह एक शानदार पारी है। उन्होंने अपने शतक के दौरान चार छक्के और नौ चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 23 ओवर में 182 रन चाहिए।