Categories: हेल्थ

ग्लोइंग स्किन से लेकर लीवर तक, शरीर के हर एक अंग के लिए लाभकारी है चुकंदर, बस जान लें डाइट में शामिल करने का सही तरीका

Benefits of Beetroot: चुकंदर  एक सुपरफूड में आता है ,क्योकि इसमें मैगनीज ,पौटेशियम,विटामिन B6 ,C,A और फोलेट  जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है। बीटरूट का रोजाना सेवन करने से हमारे शरीर में 10 से अधिक समस्याओं को दूर कर सकता है।

Published by
Benefits of Beetroot: चुकंदर  एक सुपरफूड में आता है ,क्योकि इसमें मैगनीज ,पौटेशियम,विटामिन B6 ,C,A और फोलेट  जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है। बीटरूट का रोजाना सेवन करने से हमारे शरीर में 10 से अधिक समस्याओं को दूर कर सकता है। चुकंदर  हमारे शरीर में ब्लड को बढ़ाने में बहुत मदद करता है ,ये हमारे गट हेल्थ को भी सही रखता है , चुकंदर हमारे स्किन के लिए एक वरदान है ये हमारे त्वचा को निखारता है और हमारे ब्लड प्रेसर को भी कंट्रोल में रखता है ,आज हम आपको बीटरूट के बेहतरीन फायदे के बारे मे बताएंगे।

चुकंदर  के कई फायदे :

सूरज से त्वचा की सुरक्षा

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और विभिन्न विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला विटामिन C कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे स्किन में कसाव और नमी बनी रहती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक

शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में चुकंदर बेहद कारगर होता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है।

बारिश आते ही फ्रिज में नमक की कटोरी क्यों रखने लगते है लोग ? सालों से इस्तेमाल कर रहे लोगों को भी नही पता इसके पीछे की वजह,जानें बरसात में क्यों है जरूरी?

इम्युनिटी को मजबूत बनाता है

इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

मस्तिष्क को सक्रिय रखता है

चुकंदर में पाए जाने वाले नाइट्रेट्स दिमाग तक ऑक्सीजन युक्त रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता सुधरती है और बीटाइन नामक तत्व मूड को संतुलित कर अवसाद से बचाने में सहायक होता है।

पेट नही हो साफ, तो रात को दही में मिलाकर खा ले ये 1 चीज, होगा ऐसा जादू सुबह उठते ही सारी गंदगी निकल जाएगी…

पाचन क्रिया में सुधार

फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से यह आंतों की सफाई में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

कैंसर से सुरक्षा

चुकंदर में बेटानिन नाम का तत्व मौजूद होता है, जिसे कैंसर रोधी गुणों के लिए जाना जाता है। रिसर्च से यह पता चला है कि इसका सेवन स्तन, पेट और आंत से जुड़े कुछ कैंसर की कोशिकाओं की बढ़त को रोक सकता है।

लीवर को स्वस्थ रखता है

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर की सूजन को कम कर उसे डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी

प्रेगनेंसी के दौरान चुकंदर का सेवन न केवल एनीमिया से बचाता है, बल्कि भ्रूण के विकास, खासकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

इसमें पाए जाने वाले नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं, जिससे रक्त धमनियों में लचीलापन आता है और रक्तचाप सामान्य बना रहता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

इसमें विटामिन A होता है, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी है और दृष्टि क्षमता को बेहतर बनाता है।

चुकंदर  का सेवन कैसे करना चाहिए :

  • कच्चे बीटरूट को सलाद की तरह खा सकते है
  • आप बीटरूट को कद्दूकस करके उसके हलवा बना सकते है
  • चुकंदर  को मिक्सर में ग्राइंड करके उसकी पानी को आटा डाल कर उसकी रोटी बनाएं
  • इसका की जूस बना कर पी सकते है
  • चुकंदर  को दही में डाल कर उसमे तड़का लगा कर खा सकते है।
Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Published by

Recent Posts

Aadhaar Mobile Number Update: घर बैठे बदलें नंबर, सिर्फ ₹75 में होगा काम; यहां जानें पूरा प्रोसेस

Update mobile number in Aadhaar online: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने एक नया…

March 2, 2026

रूस-चीन का रुख क्या, जंग में खाड़ी देश किसके साथ? समझिए मिडिल ईस्ट का पूरा पावर गेम

Middle East tension: यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी क्षेत्र में हमलों का दावा…

March 2, 2026

Indian Crew Member Death: ड्रोन से तेल टैंकर पर हमला, भारतीय क्रू मेंबर की मौत; जानें किस देश ने करवाया हमला?

Gulf of Oman maritime attack: सरकारी ओमान न्यूज़ एजेंसी ने जहाज़ की पहचान MKD VYOM…

March 2, 2026

Farhana Bhatt controversy: खामेनेई की मौत पर ऐसा क्या बोल गईं फरहाना भट्ट, भड़के फैंस, अब हो रहीं ट्रोल

Farhana Bhatt controversy: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर के बाद बिग…

March 2, 2026

Virender Sehwag: बहुत मारामारी होगी…भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्यों दिया ऐसा बयान?

IND vs ENG Semifinal 2026: पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कॉमेंट्री के दौरान मजाकिया…

March 2, 2026

इस नए फीचर के साथ WhatsApp बदल रहा गेम, अपडेट्स टैब में आएंगे प्रमोटेड चैनल्स और ब्रांड्स!

WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब स्टेटस के बीच दिखेंगे विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स. निजी चैट…

March 2, 2026