Dhurandhar 2 के टीजर को सेंसर बोर्ड ने दे दिया बड़ा खिताब, बॉर्डर 2 के पर्दे पर रणवीर लगाएंगे आग

Dhurandhar Part 2 Title: फिल्म धुरंधर का जलवा अभी भी बड़े पर्दे पर जारी है. फिल्म का दूसरा पार्ट भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म के टीजर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

Published by Preeti Rajput
Dhurandhar Part 2 Title: साल 2025 में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने धमाल मचा दिया. फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला. धुरंधर की कमाई ने इतिहास रच दिया है. फिल्म ने साबित कर दिया है कि जब कहानी दमदार हो तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. धुरंधर अब भी कमाई कर रही है. फिल्म के अगले पार्ट के रिलीज होने की तैयारी चल रही हैं. धुरंधर 2 आने वाले 19 मार्च को (Dhurandhar 2 Release) रिलीज होने वाली है. इस बीच अब फिल्म के टीजर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है.

‘धुरंधर 2’ के टीजर

फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) को दर्शकों के बारे में अच्छे से पता है. वह अपने दर्शकों को नाराज नहीं करना चाहते हैं. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2 The Revenge) के टीजर को काफी खतरनाक बनाया गया है. इस टीजर को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल गया है.

1 मिनट 48 सेकेंड का है टीजर

न्यूज 18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 19 जनवरी को फिल्म के टीजर को पास किया है. फिल्म को अब A सर्टिफिकेट मिल गया है. इस टीजर की ड्यूरेशन करीब 1 मिनट 48 सेकेंड बताई जा रही है.

खून-खराबे से भरा टीजर

जानकारी के मुताबिक, टीजर खूब एक्शन और वायलेंस से भरा हुआ है. जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि फिल्म धुरंधर 2 का टीजर बॉर्डर 2 के साथ रिलीज किया जाएगा. टीजर को थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ रिलीज किया जा रहा है. सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 देखने जाएंगे उन्हें वहीं पर धुरंधर 2 का टीजर दिखाया जाएगा.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026