Live

Bharat Bandh LIVE Updates: आज देशभर में हड़ताल, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में जानें क्‍या बंद रहेगा और क्‍या खुला

🕒 Updated: February 12, 2026 12:06:54 PM IST

Bharat Bandh LIVE Updates | Bank Strike 12 Feb 2026 | Bharat Bandh 12 Feb 2026: भारत–अमेरिका ट्रेड डील और चार नए लेबर लॉ के खिलाफ समेत कई अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारत बंद का एलान किया है. देशव्यापी भारत बंद में किसान संगठन भी शामिल होंगे. ऐसे में बंद का असर व्यापक हो सकता है. यह बंद इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुलाया है. इसके साथ ही बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी गुरुवार (12 फरवरी) को ही राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है. जानकारों की मानें तो गुरुवार को होने वाले भारत बंद का असर पूरे भारत में नजर आ सकता है. सड़कों पर भले ही इस बंद का कम असर नजर आए, लेकिन इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. बैंकिंग  सेवाओं के चलते इसका असर कई अन्य सेवाओं पर पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बंद में ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अपने सदस्यों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। इन संगठनों के साथ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनें (CTUs) भी हड़ताल में भाग लेंगी. कहा जा रहा है कि इस बंद में 30 करोड़ श्रमिक शामिल होंगे.  इन संगठनों का दावा है कि देश भर के 600 से अधिक जिलों में इस बंद का असर देखने को मिलेगा.

भारत–अमेरिका ट्रेड डील और चार नए लेबर लॉ के खिलाफ समेत कई अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारत बंद का एलान किया है. देशव्यापी भारत बंद में किसान संगठन भी शामिल होंगे. ऐसे में बंद का असर व्यापक हो सकता है.
भारत–अमेरिका ट्रेड डील और चार नए लेबर लॉ के खिलाफ समेत कई अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने गुरुवार (12 फरवरी, 2026) को भारत बंद का एलान किया है. देशव्यापी भारत बंद में किसान संगठन भी शामिल होंगे. ऐसे में बंद का असर व्यापक हो सकता है.
Bharat Bandh LIVE Updates | Bharat Bandh 12 Feb 2026 | Bank Strike 12 Feb 2026: एक ओर जहां देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी आज ही 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है, वहीं भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारत बंद से दिक्कत हो सकती है.

Live Updates

  • 12:06 (IST) 12 Feb 2026

    Bharat Bandh LIVE Updates: ’डाइज-नॉन’ को लेकर कर्मचारी संगठनों ने जताई चिंता

    Bharat Bandh LIVE Updates:  भारत बंद के कारण किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की अनधिकृत अनुपस्थिति को ’डाइज-नॉन’ माना जाएगा. ’डाइज-नॉन’ उस दिन को संदर्भित करता है, जब कोई कर्मचारी बिना उचित अनुमति के अनुपस्थित रहता है. आदेश के अनुसार, जो कर्मचारी या अधिकारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होंगे, उनके वेतन से हड़ताल वाले दिन का वेतन काट लिया जाएगा.

  • 11:07 (IST) 12 Feb 2026

    Bharat Bandh LIVE Updates: केरल और ओडिशा में भारत बंद का असर, उत्तर भारत में फिलहाल नहीं दिखी हलचल

    Bharat Bandh LIVE Updates: कई ट्रेड यूनियन सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी बंद बुलाया है. कई राज्यों में भारत बंद का असर कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है. ओडिशा में ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर, ओडिशा स्टेट कमेटी इस हड़ताल में शामिल हुई है. केरल के तिरूवनंतपुरम में केएसआरटीसी कर्मचारी यूनियन एवं प्राइवेट बस संघों ने देशव्यापी बंद को अपना समर्थन दिया है. 

  • 10:17 (IST) 12 Feb 2026

    Bharat Bandh LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम में नए लेबर कोड और VB-G-RAM G एक्ट के खिलाफ निकाली गई रैली

    Bharat Bandh LIVE Updates: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नए लेबर कोड और VB-G-RAM G एक्ट के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया. इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कड़ी में रैली निकाली गई. इसमें श्रमिक संगठनों के लोग शामिल हुए. 

  • 09:25 (IST) 12 Feb 2026

    Bharat Bandh LIVE Updates:  क्या है बैंक कर्मचारियों की अहम मांग

    Bharat Bandh LIVE Updates: बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि अन्य सरकारी विभागों की तरह बैंक कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलना चाहिए.

  • 09:24 (IST) 12 Feb 2026

    Bharat Bandh LIVE Updates: कौन-कौन से संगठन हो रहे शामिल

    Bharat Bandh LIVE Updates: बताया जा रहा है कि हड़ताल में शामिल संगठनों ने अपने सदस्यों और इकाइयों से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है. यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) के साथ मिलकर आयोजित की जा रही है.