Mosquito repellent: क्या नींबू और लौंग सच में मच्छर भगाते हैं? जानिए सही तरीका
मच्छरों का बढ़ता खतरा
गर्मी के मौसम में मच्छर सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं, लेकिन सर्दियों में भी ये परेशानी कम नहीं करते. एक छोटा सा मच्छर भी आपकी नींद और सेहत दोनों खराब कर सकता है.
केमिकल रिपेलेंट की दिक्कत
मच्छर भगाने के लिए बाजार में कोइल, स्प्रे और लिक्विड मशीन मिलती हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल कई लोगों को सांस और एलर्जी की समस्या दे सकते हैं.
मच्छर भगाने के उपाय
अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं, तो घरेलू और नेचुरल उपाय अपनाना बेहतर होता है. ये न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि असरदार भी माने जाते हैं.
नींबू-लौंग का नुस्खा
सोशल मीडिया पर नींबू और लौंग का एक खास नुस्खा काफी वायरल हो रहा है, जिसे मच्छर भगाने का आसान और नेचुरल तरीका बताया जा रहा है.
कैसे तैयार करें
सबसे पहले एक ताजा नींबू लें और उसे बीच से काटकर दो हिस्सों में बांट लें. इसके अंदर के बीज निकाल दें ताकि इस्तेमाल आसान हो सके.
लौंग लगाने का तरीका
अब कटे हुए नींबू के दोनों हिस्सों में चारों तरफ 5-6 लौंग को अच्छी तरह से घुसा दें. इससे इसकी खुशबू और असर बढ़ जाता है.
ऐसे करें इस्तेमाल
अब इस तैयार नुस्खे को किसी दीया या प्लेट में रख दें और मोमबत्ती जला दें. नींबू और लौंग की खुशबू वाला धुआं मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है.