Gym Age: क्या होती है जिम जाने की सही उम्र, कब जाना चाहिए?
Gym Age: आजकल जिम जाना और फिट रहने का क्रेज हर उम्र में देखने को मिलता है. बॉलीवुड सितारे और उनके बच्चों को देखकर प्रेरणा मिलती है. लेकिन क्या हर उम्र में जिम करना सही होता. आइए जानते हैं कि कब किया जाता है जिम और क्या-क्या जरूरी होता है-
जिम की सही उम्र
18 साल से पहले भारी वजन या मशीन से व्यायाम करना ठीक नहीं है. इस उम्र में शरीर और हड्डियां बढ़ रही होती हैं. जल्दी जिम में जाना चोट या विकास में रुकावट कर सकता है.
मांसपेशियां अभी बन रही हैं
किशोरों की मांसपेशियां अभी पूरी तरह से विकसित नहीं होती. अगर भारी व्यायाम या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जाए तो चोट लग सकती है. इसलिए हल्के व्यायाम ही सही हैं.
दिमाग भी बढ़ रहा है
18 साल से कम उम्र में दिमाग भी विकसित हो रहा होता है. ध्यान और फोकस की कमी के कारण जिम में ट्रेनिंग सही से नहीं होती.
अनुशासन और धैर्य जरूरी
जिम में रिजल्ट पाने के लिए अनुशासन, ध्यान और धैर्य जरूरी है. बिना ये सब कुछ करने से मसल्स सही तरीके से नहीं बनते.
सही खाना और पोषण
कई किशोर जल्दी रिजल्ट पाने के लिए क्रैश डाइट या फास्ट डाइट अपनाते हैं. ये शरीर और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है. सही पोषण और संतुलित आहार जरूरी है.
हल्के व्यायाम सबसे अच्छे
दौड़ना, तैरना, खेल खेलना या योग करना शरीर को फिट रखता है. ये मांसपेशियों और हड्डियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालते. किशोरों के लिए ये सबसे सेफ ऑप्शन है.
रोजाना एक्टिव रहना
रोजाना कम से कम 45-60 मिनट बाहर सक्रिय रहना चाहिए. बस जिम ही नहीं, खेल, सैर और आउटडोर एक्टिविटी भी फिट रहने का अच्छा तरीका हैं.