• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 24 Feb 2026: मंगल को किसके प्यार का ‘मंगल’ किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 24 Feb 2026: मंगल को किसके प्यार का ‘मंगल’ किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें 12 राशियों की लव लाइफ

Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 24 Feb 2026 | Love Rashifal Today: मंगलवार (24 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी. कुछ जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: February 23, 2026 6:05:41 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर मंगलवार को आपसे अपनी कोई खास बात शेयर कर सकता है. इससे अपने मन में काफी सुकून महसूस करेंगे. आपका लव पार्टनर आपके व्यवहार से काफी प्रभावित दिखाई देगा. मंगलवार को मुलाकात के दौरान आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होगा.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

लव रिलेशन के लिए अच्छा होगा कि आप अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताएं. ध्यान रखें कि जुबान पर संयम रखें कि आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. शायद बहुत दिनों से वह आपके व्यवहार में काफी परिवर्तन महसूस कर रहे हैं. इससे आपका पार्टनर कुछ उदास दिखाई देगा और वह आपसे दूरियां बन सकता है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण आपका कहीं बाहर जाने का बड़ा प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है .अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी. अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर छेड़ सकते हैं, जिस कारण आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. अपने पार्टनर को लेकर कोई भी हंसी मजाक न करें. नहीं तो आपको पार्टनर को मनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें. मंगलवार का दिन आपके लिए अपने पार्टनर को लेकर बेहद जरूरी है. आपका पार्टनर कुछ अशांत और उदास दिखाई देगा. उनके मन में कोई नेगेटिव विचार चल रहे होंगे, जिससे आपका पार्टनर डिप्रेशन में जा सकता है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आपकी पार्टनर के साथ कुछ नोकझोंक हो सकती है,जिस कारण आप दोनों में मतभेद बढ़ सकते हैं, जिसका फायदा कोई तीसरा व्यक्ति उठा सकता है. अच्छा होगा आप दोनों बैठकर अपनी समस्या का समाधान करें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

आपकी भलाई इसी में है कि आप अपने पार्टनर के बारे में जानकारी रखें.आपका पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकता है। हो सकता है उनका किसी से कोई व्यक्तिगत संबंध हो अच्छा होगा. आप अपने पार्टनर की किसी पर्सनल बात को जान सकते हैं, जिस कारण आप अपने पार्टनर से काफी अच्छा महसूस करेंगे. मंगलवार को आपका मन अशांत होगा.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां बोल सकता है. मंगलवार को आप पार्टनर को लेकर कहीं बाहर लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं. कुल मिलाकर आप दोनों के लिए मंगलवार शानदार रहेगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपका पार्टनर आपकी हर बात को एक्सेप्ट करेगा. मंगलवार को आप दोनों साथ समय बिताएंगे. घूमने के लिए मंगलवार का दिन आपके लिए अधिक अच्छा रहने वाला है. शादीशुदा हैं तो मंगलवार का दिन आपका अपने लाइफ पार्टनर के साथ शानदार रहने वाला है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ बैठें. कुछ मुद्दों पर बात स्पष्ट करनी चाहिए. हो सकता है अनबन के दौरान आपसे कुछ बातों को लेकर झगड़ा कर सकता है. सिंगल के लिए रिश्ता आएगा. साथ ही नौकरी-कारोबार में लव पार्टनर की सलाह अहम कदम साबित हो सकती है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को मुलाकात के दौरान पार्टनर से कुछ मसलों को लेकर झगड़ा हो सकता है. अच्छा रहेगा वाणी पर संयम रखें नहीं तो आप दोनों के संबंध बिगड़ सकते हैं और नौबत ब्रेकअप तक आ सकती है. मंगलवार आपका लव पार्टनर हादसे का शिकार हो सकता है. संभलकर वाहन चलाने की सलाह दें.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आप लव पार्टनर के साथ बैठकर हर परिस्थिति पर खुलकर विचार रखें. इससे सारी गलतफहमी दूर हो जाए. अपने लव पार्टनर से अपनी पर्सनल बात छिपाना आपके लिए भारी नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में खुलकर बातें रखें.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.