Destination Wedding: उदयपुर बना शादियों का ग्लोबल हब, जानें यहां के टॉप 6 लक्जरी होटलों का एक दिन का है कितना खर्च?
Udaipur Best Wedding Destinations: झीलों की नगरी उदयपुर अब भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का शाही वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है. ताज लेक पैलेस, द लीला पैलेस, ओबेरॉय उदय विलास और सिटी पैलेस जैसे लग्जरी होटल कपल्स की ड्रीम वेडिंग की पहली पसंद बन चुके हैं. यहां रॉयल वेडिंग का खर्च करीब 30 से 70 लाख प्रति दिन का आता है. अब देश ही नहीं विदेश के लोग भी यहां शादी करने के लिए आ रहे हैं.
उदयपुर
झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर न केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और विरासत के लिए जाना जाता है. ये देश-दुनिया की शाही शादियों की टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन भी बन गया है. यहां हर साल सेलिब्रिटीज या बड़े-बड़े बिजनेसमैन की शादियां होती हैं.
ताज लेक पैलेस
राजसी ठाठ के लिए ‘द ताज लेक पैलेस’ सबसे पसंदीदा होटल है. उसे उदयपुर के खूबसूरत होटलों में गिना जाता है. पूरी तरह से झील के बीच बना यह होटल मानो पानी पर तैरता हुआ नजर आता है. यहां एक दिन का किराया करीब 60 से 65 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.
सिटी पैलेस
सिटी पैलेस भी रॉयल शादी के अनुभव के लिए फेमस है. मेवाड़ के इतिहास और राजघराने की शान समेटे हुए सिटी पैलेस शादी के लिए सबसे शाही वेन्यू माना जाता है. यहां पर शादी का खर्च 50 से 70 लाख रुपये प्रति दिन तक होता है.
ओबेरॉय उदय विलास
'द ओबेरॉय उदय विलास' का नाम सुनते ही रॉयल लग्जरी की झलक सामने आ जाती है. यहां के आर्किटेक्चर, फाउंटेन और लेक व्यू इसे और आकर्षक बनाते हैं. इस होटल में एक दिन की शादी का खर्चा 40 से 60 लाख रुपये के बीच होता है.
ताज आरवली पैलेस
ताज अरावली पैलेस भी उदयपुर की शान है. यहां प्रकृति की गोद में रॉयल वेडिंग का लुफ्त उठा सकते हैं. अगर आपका बजट कम है तो यहां पर 30 से 50 लाख रुपए में शादी हो सकती है.
वेडिंग
इन होटलों में होने वाली हाई-प्रोफाइल शादियों से उदयपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. इससे अर्थव्यवस्था में भी नया बल मिला है. होटल इंडस्ट्री, फूल डेकोरेशन, इवेंट मैनेजमेंट और फोटोग्राफी जैसे सेक्टर में रोजगार बढ़ा है. झीलों के शहर की ये शादियां अब सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि एक यादगार शाही अनुभव बन चुकी है.