Aaj Ka Mausam LIVE Upadtes | Today weather LIVE Updates | Delhi Weather LIVE: मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है. देश के कई राज्यों से ठंड तेजी से विदाई की ओर बढ़ रही है और धीरे-धीरे गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है. उत्तर भारत में सिर्फ सुबह और रात को ही ठंड हो रही जबकि दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. इस बीच जहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा IMD ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश चेतावनी भी जारी की है. इसका मतलब ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन के बीच कई राज्यों में बारिश, कोहरा और हल्की ठंड अभी बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को कई जगहों पर सुबह के दौरान कहीं घना और कहीं कम विजिबिलिटी वाला कोहरा छाया हुआ है. वहीं, देश के 12 राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र) में बारिश हो सकती है. मंगलवार (24 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया में गर्मियों में इजाफा होने के आसार हैं.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Today Weather LIVE Updates: पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी. गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में दिन के दौरान तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड में 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक बारिश की चेतावनी है. नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी और अल्मोड़ा में बारिश का अलर्ट है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी.