Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: पिछले कुछ दिनों से देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव ने लोगों को परेशान भी कर दिया है. लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आ रही हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत की बात करें तो ज्यादातर जगहों अभी ठंड और कोहरे का असर है. पंजाब,हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की वजह से कंपकंपाने वाली ठंड पढ़ रही है, लेकिन जल्द ही इससे राहत मिलने के संकेत मिलने लगे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, फरवरी के अंतिम सप्ताह में ठंड का असर बहुत कम हो जाएगा, जबकि 16-17 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ ठंड का असर बढ़ाते रहेंगे. इस दौरान पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक एक्टिव होने होने के चलते पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदलेगा. एक पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी को जबकि दूसरा 16 फरवरी 2026 को एक्टिव होगा. तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 16-17 फरवरी को एक्टिव होगा. आगामी एक सप्ताह के दौरान लगातार प्रभावी हो रहे तीन पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के चलते लोगों को दिक्कत आएगी. इसके असर से दिल्ली-एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. बुधवार (10 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Weather News Live Updates: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार (12 फरवरी, 2026) से उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी. शुष्क मौसम के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सामान्य तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा.
Weather News Live Updates: दिल्ली-एनसीआर मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले दो दिन से एनसीआर के करोड़ों लोगों को गर्मी महसूस हो रही है. दिन में धूप निकलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. इस बीच मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में धूप और अधिक तीखी होगी. वहीं, 16 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है.
Weather News Live Updates: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आगामी 16 फरवरी के बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है, जिससे पारे में आंशिक गिरावट आ सकती है.
Weather News Live Updates: आगामी 16 फरवरी तक दिल्ली-NCR का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि 16 फरवरी तक पारा 26 से 14 डिग्री के बीच बना रहेगा.
Weather News Live Updates: महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. देश के अन्य भागों में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. मुंबई में वायु प्रदूषण लोगों को परेशान कर सकता है.