Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: उत्तर भारत में तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है. दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में दिन के साथ-साथ रात को भी पंखे चलाने की नौबत आ गई है. रात के दौरान हल्की ठंड पड़ने से लोग रजाई छोड़ चद्दर ओड़ने लगे हैं. सुबह और रात को ठंड पड़ रही है, जबकि दिन के दौरान तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि लोग बदलते मौसम के दौरान खुद की देखभाल करें. बदलता मौसम बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों की चपेट में ले सकता है. उत्तर भारत में जहां ठंड की विदाई और गर्मी का आगमन तेजी से हो रहा है तो दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की संभावना बरकरार है. मौसम की निजी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में अगले 24 घंटे के दौरान, कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते इसका असर पहाड़ों पर पड़ेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है. मौसम विभाग की से लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए ही यात्रा की प्लानिंग करें. शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: देश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है. यहां जानें अपने शहरों का हाल.
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 31 डिग्री सेल्सियस | 15 डिग्री सेल्सियस |
| मुंबई | 33 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
| कोलकाता | 33 डिग्री सेल्सियस | 19 डिग्री सेल्सियस |
| चेन्नई | 33 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
| लखनऊ | 31 डिग्री सेल्सियस | 16 डिग्री सेल्सियस |
| पटना | 30 डिग्री सेल्सियस | 17 डिग्री सेल्सियस |
| रांची | 29 डिग्री सेल्सियस | 14 डिग्री सेल्सियस |
| भोपाल | 32 डिग्री सेल्सियस | 17 डिग्री सेल्सियस |
| जयपुर | 31 डिग्री सेल्सियस | 18 डिग्री सेल्सियस |
| शिमला | 20 डिग्री सेल्सियस | 09 डिग्री सेल्सियस |
| नैनीताल | 18 डिग्री सेल्सियस | 8 डिग्री सेल्सियस |