Categories: खेल

IND VS ENG 5th TEST: इस वजह से भारत को मिल सकती है हार? ओवल से आई ऐसी खबर, सुन माथा पकड़ लिए भारतीय फैंस

IND VS ENG 5th TEST: दोनों टीमों के लिए पहले दिन की हार की भरपाई के लिए दूसरा दिन बेहद अहम होगा। अगर भारत को सीरीज़ बराबरी पर खत्म करनी है, तो उसे मज़बूत बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से मैदान पर दबदबा बनाना होगा। वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी इस मौके का फ़ायदा उठाकर अपनी बढ़त बरकरार रखना चाहेगी।

Published by Divyanshi Singh
IND VS ENG 5th TEST: भारत इंग्लैंड के दौरे पर है। भारतीय टीम पांच मैचों के टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबाला इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के मशहूर ओवल क्रिकेट ग्राउंड  पर खेल रहा है। पांचवे मुकाबले का पहला दिन बारिश के नाम रहा। बारिश की वजह से कई बार मुकाबले को रोकना पड़ा। बारिश की वजह से  ज़्यादा ओवर नहीं खेले जा सके। बारिश दोनों टीमों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। खासकर भारतीय टीम के लिए, जो इस मैच को जीतकर सीरीज़ बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरी है। अब सबकी नज़रें दूसरे दिन पर हैं, जो इस मैच के लिए बेहद अहम होने वाला है। हालाँकि, ओवल से भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है।

बारिश का खतरा

पहले दिन बारिश के कारण खेल बाधित रहा और अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 अगस्त को भी ओवल में भारी बारिश की संभावना है। इंग्लैंड के स्थानीय समय के अनुसार, दोपहर 2 बजे के बाद बारिश की संभावना 46 प्रतिशत बताई जा रही है। जो दिन चढ़ने के साथ और गहरी हो सकती है। यह बारिश न सिर्फ़ खेल को प्रभावित कर सकती है, बल्कि मैच के नतीजे पर भी असर डाल सकती है।  बारिश के कारण खेल में रुकावट मैच के रोमांच को कम कर सकती है और भारत की जीत की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है।

दूसरा दिन बेहद अहम

दोनों टीमों के लिए पहले दिन की हार की भरपाई के लिए दूसरा दिन बेहद अहम होगा। अगर भारत को सीरीज़ बराबरी पर खत्म करनी है, तो उसे मज़बूत बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से मैदान पर दबदबा बनाना होगा। वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी इस मौके का फ़ायदा उठाकर अपनी बढ़त बरकरार रखना चाहेगी। बारिश के बीच खेल होने की स्थिति में पिच पर नमी बढ़ सकती है, जो तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित हो सकती है। ऐसे में भारतीय गेंदबाज़ों को सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करनी होगी।

पहले दिन का खेल

ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। मुकाबले में सिर्फ 64 ओवर ही फेंके जा सके। टीम इंडिया 6 विकेट खोकर 204 रन बनाने में कामयाब रही। करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026