• Home>
  • Gallery»
  • बस 5 दिन बाकी! 10 अप्रैल से लागू होंगे टोल के नए नियम, जानें सफर होगा महंगा या सस्ता?

बस 5 दिन बाकी! 10 अप्रैल से लागू होंगे टोल के नए नियम, जानें सफर होगा महंगा या सस्ता?

Toll Plaza New Rule: अगर आप हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 10 अप्रैल को टोल प्लाजा पर कैश से पेमेंट पूरी तरह से बंद कर दिया है. इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा. 


By: Preeti Rajput | Published: April 4, 2026 3:23:46 PM IST

बस 5 दिन बाकी! 10 अप्रैल से लागू होंगे टोल के नए नियम, जानें सफर होगा महंगा या सस्ता? - Photo Gallery
1/8

कैश पेमेंट पूरी तरह बंद

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के इस फैसले के बाद देशभर में नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स अब कैश में नहीं काटा जाएगी. क्योंकि, कैश पेमेंट के कारण लंबी कतारें लग जाती है. जिससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है.

fastag - Photo Gallery
2/8

FASTag हुआ जरूरी

नई व्यवस्था अब हर वाहन में FASTag होना बेहद जरूरी है. टोल भुगतान अब सीधे FASTag के जरिए ही काटा जाएगा. जिससे बिना रुके टोल कट जाएगा.

Bank Specific UPI Apps - Photo Gallery
3/8

UPI से भुगतान

अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है, तो UPI के जरिए टोल चुकाया जा सकता है. लेकिन उसके लिए
सामान्य शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा पैसे देने होंगे. इसका साफ मतलब है बिना FASTag के यात्रा करना अब काफी महंगा हो जाएगा.

बस 5 दिन बाकी! 10 अप्रैल से लागू होंगे टोल के नए नियम, जानें सफर होगा महंगा या सस्ता? - Photo Gallery
4/8

नियम तोड़ने पर कार्रवाई

अगर कोई वाहन चालक न FASTag का इस्तेमाल करता हो और न ही UPI से भुगतान करता है. तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. ऐसे वाहनों को हाईवे पर एंट्री से रोका जा सकता है. साथ ही वाहन मालिक को ई-नोटिस भेजा जाएगा.

आज से  FASTag चालू होने के बाद KYV नहीं करना होगा. - Photo Gallery
5/8

देरी से भुगतान पर देना होगा जुर्माना

ई-नोटिस मिलने के बाद अगर तीन दिन के भीतर टोल का भुगतान नहीं किया गया, तो वाहन मालिक को दोगुना शुल्क देना होगा.

image credit, ANI - Photo Gallery
6/8

छूट पर लगेगी रोक

सरकार ने टोल पर गलत तरीके से छूट लेने वालों पर सख्ती दिखाई है. अब केवल पहचान पत्र दिखाकर छूट नहीं दी जाएगी. जो लोग वास्तव में छूट के पात्र हैं. उन्हें Exempted FASTag बनवाना होगा.

आज 1 फरवरी से कई महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत होने जा रही है. भारत के नागरिक होने के नाते आप सभी को इन बदलावों और नियमों के बारे में पता होना चाहिए. - Photo Gallery
7/8

सालाना पास की सुविधा उपलब्ध

निजी कार मालिकों के लिए FASTag का सालाना पास भी उपल्बध होगा. जिसकी कीमत 3,075 रुपये है, इस पास के जरिए एक साल में 200 बार टोल प्लाजा पार किया जा सकता है. यह यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.

बस 5 दिन बाकी! 10 अप्रैल से लागू होंगे टोल के नए नियम, जानें सफर होगा महंगा या सस्ता? - Photo Gallery
8/8

आसान होगा सफर

आने वाले समय में टोल सिस्टम को और भी आधुनिक बनाया जाएगा. NHAI मल्टी-लेन फ्री फ्लो तकनीक पर भी काम किया जा रहा है. जिससे वाहन बिना रुके टोल पार कर पाएंगे.