• Home>
  • Gallery»
  • Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा

Sriti Jha Birthday: टीवी के पॉपूलर सीरियल कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’ के किरदार से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सृति झा का आज जन्मदिन है. बता दें कि, उनका जन्म 26 फरवरी, 1986 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था. कुमकुम भाग्य टीवी की दुनिया का सबसे पॉपूलर शो रह चुका है. इस सीरियल के किरदार अभि और प्रज्ञा ने घर-घर अपनी पहचान बना ली थी. सीरियल में अभि के किरदार में शब्बीर अहलूवालिया नजर आए थे. वहीं प्रज्ञा बनकर सृति झा ने भी लाखों लोगों को अपनी दीवाना बन लिया था. दोनों की लवस्टोरी ने सालों तक दर्शकों को अपना साथ जोड़कर रखा. दोनों टीवी की दुनिया के सबसे पॉपूलर स्टार्स हैं. 

By: Preeti Rajput | Published: February 26, 2026 1:23:52 PM IST

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
1/8

सृति झा के टीवी शोज

सृति झा ने साल 2007 में धूम मचाओ धूम से अपने करियर की शुरूआत की थी. हालांकि, उन्हें पहचान कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के रोल से मिली. इसके अलावा एक्ट्रेस सृति दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव’, ज्योति, बालिका वधू, रक्त संबंध और शौर्य जैसे कई पॉपूलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
2/8

बिहार से है खास कनेक्शन

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने बल पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सृति झा जन्म 26 फरवरी, 1986 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
3/8

कहां से की पढ़ाई?

एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग कोलकाता और काठमांडू से की थी. कुछ साल दरभंगा में बिताने के बाद वह परिवार के साथ कोलकाता चली गईं. वहां 10 साल बिताने के बाद फिर वह काठमांडू चले गए. आखिर में परिवार देश की राजधानी नई दिल्ली में बस गया. जहां सृति ने लक्ष्मण पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
4/8

कहां से किया कॉलेज?

स्कूल की पढ़ाई के बाद एक्ट्रेस ने दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (2004) में इंग्लिश (ऑनर्स) किया. इसी दौरान वह वर्बम नाम की एक इंग्लिश ड्रामा सोसाइटी में शामिल हुईं, इस सोसाइटी की वह प्रेसिडेंट भी रही थीं.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
5/8

कुमकुम भाग्य से मिली पहचान

सृति झा ने कई टीवी शोज में काम किया है. लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो कुमकुम भाग्य से मिली. इस शो में उन्होंने प्रज्ञा का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस को दर्शकों से खूब प्यार मिला.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
6/8

प्यार से बुलाते हैं झल्ली

जानकारी के मुताबिक, सृति झा को उनके करीबी लोग प्यार से झल्ली कहते हैं. उन्होंने छोटे पर्दे से पहले ही एक्ट्रेस को तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर दी थी.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
7/8

'रिचुअल इन ब्लड'

सृति झा ने अपना पहला रोल 'रिचुअल इन ब्लड' नाम के नाटक में किया था. बता दें कि 13वीं सदी के इंग्लैंड में सेट यह नाटक स्टीवन बर्कॉफ ने लिखा था. इस ड्रामा में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था.

Sriti Jha Birthday: बिहार की बेटी से टीवी क्वीन तक का शानदार सफर, ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रज्ञा बन घर-घर में छाईं सृति झा - Photo Gallery
8/8

विक्रांत मैसी संग अफेयर

अफवाह थी कि एक्ट्रेस का अफेयर टीवी सीरियल धूम मचाओ धूम के को स्टार विक्रांत मैसी से था. हालांकि, बाद में यह केवल एक अफवाह साबित हुई.