Kal Ka Rashifal 16 February 2026: इन्वेस्टमेंट जरा सोच-समझकर,नए काम की होगी शुरुआत, किसकी होगी पत्नी से अनबन; पढ़ें सभी 12 राशिफल
Horoscope Today | Kumbh Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Monday 16 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (16 फरवरी, 2026) को फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी पड़ रही है. साथ ही अमावस्या तिथि के साथ वरीयान, परिघ और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी सोमवार को ही बन रहा है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी. ध्यान रखें कि चतुर्दशी सिर्फ शाम 05 बजकर 34 मिनट तक है. सोमवार को अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें. सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 23 से 09 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. नक्षत्रों की बात करें तो सोमवार को श्रवण शाम 08 बजकर 47 मिनट तक का योग है. सोमवार को चन्द्रमा मकर में संचार करेंगे. सूर्योदय सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 06 बजकर 12 मिनट पर होगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन सोवार (16 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
सोमवार को मन की बात किसी से शेयर न करें. आने वाले समय में विरोधी वर्ग आपके बने हुए काम को बिगाड़ सकते हैं. व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. ऐसे में संभलकर रहने की जरूरत है. प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें. खानपान पर काबू रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सोमवार को कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान नजर आएंगे.
वृषभ दैनिक राशिफल
आर्थिक तौर से सोमवार का दिन सामान्य रहेगा. परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे. सोमवार किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. सोमवार को किसी नए कार्य के शुरुआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. मित्रों से सहयोग मिलेगा.
मिथुन दैनिक राशिफल
आप पैसे का कहीं बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, लेकिन किसी से सलाह लेना समझदारी भरा कदम होगा.समाज सेवा के क्षेत्र में हैं तो किसी धार्मिक मांगलिक काम में जाने का अवसर प्राप्त होगा. इसके साथ ही आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ आप लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं. बातचीत में पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे.
कर्क दैनिक राशिफल
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कहीं बड़ा इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. कुल मिलाकर दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आप अपने पुराने काम में बदलाव कर सकते हैं. मौसम के हिसाब से आज का दिन शानदार रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी. पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे और पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. शाम को परिवार और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं.
सिंह दैनिक राशिफल
आर्थिक तौर से सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. सोमवार का दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो होंगी. आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं.किसी पर अधिक विश्वास करना, तो उसके बारे में अच्छी तरह सोच विचार लें. संपत्ति विवाद में आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें.
कन्या दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. प्रॉपर्टी संबंधी कामों में विवाद हो सकता है. कहीं बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार लें वरना नुकसान होने की संभावना है. सड़क पर चलने के दौरान सावधानी बरतें. वाहन ध्यान से चलाएं. सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. दफ्तर में लोगों से भिड़ना ठीक नहीं है. दफ्तर में अपने अपने अधिकारियों से संबंध मधुर रखें.
तुला दैनिक राशिफल
सोमवार के दिन आप किसी पर अधिक विश्वास न करें. आप किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, वरना नुकसान हो सकता है.पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी. आर्थिक तौर से कहीं से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है. संतान की भी तबीयत खराब हो सकती है. छात्र पढ़ाई के प्रति ध्यान दें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
सोमवार को आप भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. सोमवार को आपका कोई पुराना सपना पूरा होगा. दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. बच्चों को लेकर मन में चल रही चिंता दूर होगी. कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी. कोई सोचा हुआ काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा.
धनु दैनिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत के पहले ही दिन सोमवार को परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे.इन्वेस्टमेंटक्षेत्र में आपको लाभ का योग मिलेगा. आज पारिवारिक समस्या दूर होगी. पत्नी के साथ आप किसी कम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और आपकी यात्रा सफल होगी. किसी काम की योजना मन में बन सकती है, जिसमें आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी.
मकर दैनिक राशिफल
सलाह है कि सोमवार को किसी काम का फैसला जल्दबाजी में न लें. दोस्त के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं. ऐसे में दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा. नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी. इसमें आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. आप किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ दैनिक राशिफल
आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता. कुंभ राशि के जातकों के पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे.परिवार में आपके किसी खास व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप अधिक भागदौड़ के कारण खुद को मानसिक तौर से परेशान महसूस करेंगे. दफ्तर में विरोधी वर्ग आपका काम बिगाड़ सकते हैं.
मीन दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी, जिससे दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. नए मित्र बनेंगे और व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. दफ्तर में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा. आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है. पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.