• Home>
  • Gallery»
  • kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान

kapil Sharma Fitness Journey: कपिल शर्मा ने 63 दिनों में 11 किलो वजन घटाकर शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन हासिल किया. उनके कोच योगेश भाटेजा ने 21-21-21 रूल अपनाया—पहले मूवमेंट, फिर डाइट सुधार और आखिर में बुरी आदतों पर कंट्रोल. इस आसान और टिकाऊ तरीके ने कपिल को फिट बनाया और फैंस को भी मोटिवेट किया.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 2, 2026 6:46:12 PM IST

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
1/8

कपिल शर्मा की फिटनेस ने किया इंप्रेस

कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा अब अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में हैं. 2 अप्रैल को 45 साल के हुए कपिल ने पिछले एक साल में जबरदस्त बदलाव दिखाया है, जिसने उनके फैंस को काफी मोटिवेट किया है. उनका वेट लॉस सफर सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की मिसाल भी बन गया है.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
2/8

63 दिन में 11 किलो वजन कम

कपिल शर्मा ने महज 63 दिनों में करीब 11 किलो वजन कम किया. यह ट्रांसफॉर्मेशन किसी क्रैश डाइट या एक्सट्रीम वर्कआउट का नतीजा नहीं था, बल्कि एक प्लान्ड और बैलेंस्ड अप्रोच का परिणाम था. इस सफर को उनके फिटनेस कोच ने विस्तार से शेयर किया, जिससे लोगों को प्रेरणा मिल रही है.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
3/8

फिटनेस कोच योगेश भाटेजा का रोल

इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे फिटनेस एक्सपर्ट योगेश भाटेजा का बड़ा योगदान रहा. योगेश पहले भी कई सेलिब्रिटीज जैसे फराह खान और सोनू सूद को ट्रेन कर चुके हैं. उन्होंने कपिल के लिए एक ऐसा प्लान तैयार किया जो आसान, टिकाऊ और लंबे समय तक अपनाया जा सके.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
4/8

फिटनेस की शुरुआत जागरूकता से

योगेश के मुताबिक, फिटनेस की शुरुआत तब होती है जब व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल और खानपान के प्रति जागरूक होता है. उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में ब्रेड, बटर, समोसा या पराठा जैसे फूड्स खाते हैं और बाहर भी बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं. ऐसे में सबसे पहले खाने की आदतों को समझना जरूरी है.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
5/8

21-21-21 रूल की रणनीति

कपिल शर्मा ने अपने वेट लॉस के लिए 21-21-21 रूल को अपनाया. यह एक स्टेप-बाय-स्टेप प्लान है जिसमें शरीर और दिमाग दोनों को धीरे-धीरे बदलाव के लिए तैयार किया जाता है. इस रूल का मकसद बिना दबाव के फिटनेस को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना है.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
6/8

पहले 21 दिन: मूवमेंट पर फोकस

शुरुआती 21 दिनों में सिर्फ बॉडी मूवमेंट और स्ट्रेचिंग पर ध्यान दिया गया. बिना भारी वर्कआउट के हल्की एक्सरसाइज से मसल्स को एक्टिव किया गया. यह स्टेज शरीर को आगे के बदलाव के लिए तैयार करने का काम करता है.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
7/8

अगले 21 दिन: डाइट में बदलाव

अगले 21 दिनों में खानपान की आदतों में धीरे-धीरे सुधार किया गया. इसमें बहुत ज्यादा डाइटिंग नहीं, बल्कि छोटे-छोटे बदलाव शामिल थे. जैसे हेल्दी विकल्प चुनना और खाने की क्वालिटी पर ध्यान देना.

kapil Sharma Transformation: 63 दिन में 11 किलो कम! कपिल शर्मा की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सभी को हैरान - Photo Gallery
8/8

आखिरी 21 दिन: बुरी आदतों पर कंट्रोल

फाइनल 21 दिनों में स्मोकिंग, एल्कोहल और ज्यादा कैफीन जैसी आदतों पर कंट्रोल किया गया. धीरे-धीरे इन आदतों को कम करके हेल्दी रूटीन अपनाया गया. इस पूरे प्रोसेस के बाद ही जिम ट्रेनिंग शुरू की गई, जिससे स्थायी और असरदार फिटनेस हासिल हो सकी.