दुनिया के इन अनोखे जानवरों के बारे में जानकर, आप भी रह जाएंगे हैरान
हमने दुनिया में बहुत अलग-अलग तरीके के जानवरों को देखा होगा, लेकिन अपने जानवरों के बारे में मैंने सुना है, जिनकी त्वचा ट्रांसपेरेंट होती है और वो खुद को नेचर के साथ छुपा लेते हैं, जिससे उन्हें कोई देख भी न पाए और शिकारी उन्हें पकड़ भी न सके। तो चलिए, जानते हैं कुछ ऐसे अनोखे जानवरों के बारे में, जो खुद के शरीर को नेचर के साथ मिक्स कर लेते हैं।
ग्लास फ्रॉग का दिल हम साफ - साफ देख सकते है(We can clearly see the heart of the glass frog)
ग्लास फ्रॉग एक छोटा, हरा मेंढ़क होता है जिसकी त्वचा इतनी पारदर्शी होती है , उसके शरीर के अंदर के अंग तक देखे जा सकते हैं, खासकर उसका दिल और पेट। यह ज्यादातर दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाया जाता है।
मीठे पानी में पाई जाने वाली ग्लास कैटफिश (catfish which we only found in fresh water glass )
ग्लास कैटफिश एक पारदर्शी मछली है जो मीठे पानी में पाई जाती है। इसके शरीर की त्वचा इतनी साफ होती है और इसकी हड्डियां और अंग अंदर से दिखते हैं।
ग्लास स्क्विड समुद्र की गहराई में रहने वाला जीव (Glass squid a creature living in the depths of the sea)
ग्लास स्क्विड समुद्र की गहराई में रहने वाला एक पारदर्शी जीव है। इसकी त्वचा इतनी साफ होती है कि समुद्र की रोशनी से यह पूरी तरह गायब हो जाता है। इसका शरीर नाजुक होता है और यह बहुत गहराई में तैरता है, जहाँ रोशनी कम होती है।
सी एंजेल एक छोटा समुद्री जीव (Sea Angel a small sea creature)
सी एंजेल एक छोटा समुद्री जीव है जो पूरी तरह पारदर्शी होता है और पंखों जैसे अंगों से तैरता है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई कांच की छोटी परी पानी में उड़ रही हो।
ग्लासविंग बटरफ्लाई की पंख पारदर्शी होते हैं (Glass wing butterfly wings transparent)
ग्लासविंग बटरफ्लाई की पंख पारदर्शी होते हैं, जिससे यह फूलों और पत्तियों के बीच आसानी से छुप जाती है। इसके पंखों में कोई रंग नहीं होता, बस किनारों पर हल्के रंग होते हैं।
Disclaimer
प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.