Kapoor family: राज कपूर के परिवार की इस बहू की कहानी कर देगी हैरान, बेचती हैं अचार, जानिए पूरा मामला
कपूर खानदान की अनसुनी कहानी
बॉलीवुड का सबसे बड़ा परिवार, जिसकी कई पीढ़ियों ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन इसकी बहुओं की कहानियां आज भी कम ही लोग जानते हैं.
राज कपूर की एक और बहू, जो रहीं अनजान
कपूर परिवार की कई बहुएं ऐसी भी रहीं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
कौन हैं आरती सभरवाल?
राज कपूर की बहू और अभिनेता राजीव कपूर की पत्नी रहीं आरती सभरवाल की कहानी काफी अलग और प्रेरणादायक है.
2001 में हुई शादी, 2003 में तलाक
आरती सभरवाल और राजीव कपूर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और दोनों का तलाक हो गया.
तलाक के बाद बदली जिंदगी
तलाक के बाद आरती ने खुद को संभाला और अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया.
शादी टूटने की वजह बनी रहस्य
दोनों के बीच मतभेद की खबरें आईं, लेकिन कभी किसी ने खुलकर कारण नहीं बताया.
कनाडा से दिल्ली तक का सफर
आरती सभरवाल ने कनाडा में पैरालीगल के रूप में काम किया, फिर दिल्ली लौटकर फैशन और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा.
अब चला रही हैं अचार का बिजनेस
आज आरती ‘पिकल पॉकल’ नाम से अपना अचार ब्रांड चलाती हैं और खुद की पहचान बना चुकी हैं.