Israel Attack on Iran Live Updates: एक बार फिर इजराइल ने दुश्मन देश ईरान पर मिसाइलों से हमला बोल दिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई और आसमान में धुएं का गुबार नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि तेहरान में कम से कम 3 जगहों पर इजराइल की ओर से हमला किया गया है. ईरान पर हमले के साथ ही इजराइल ने अपने देश के नागरिकों को ईरान की ओर मिसाइल हमलों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि ईरान की ओर से जवाबी हमला जरूर होगा. ऐसे में इजराइल रक्षा बल (Israel Defense Forces) ने सभी नागरिकों को सुरक्षित जगहों के पास रहने चेतावनी भी जारी की है. वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में जिन जगहों पर हमला हुआ है, उनमें ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री, ईरानी डिफेंस मिनिस्ट्री, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरानी एटॉमिक एनर्जी एजेंसी भी शामिल है. यह भी जानकारी आ रही है कि इस हमले में अमेरिका भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है. ऐसे हालात में ईरान में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. ब्रिटेन ने इजराइल और ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि यह ट्रैवल एडवाइजरी इजराइल और फिलिस्तीन के लिए है. माना जा रहा है कि ईरान हर हाल में इजराइल पर जवाबी हमला करेगा.
LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने राजधानी तेहरान में हुए हमले के बाद कतर में अमेरिका के मिलिट्री बेस अल उदीद पर हमला बोल दिया है. यह हमला कितना खतरनाक या कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया- इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया. मैं अपने महान दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं. इस खूनी आतंकवादी शासन को परमाणु हथियारों से लैस होने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए, जिससे वह पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन सके. हमारा जॉइंट ऑपरेशन बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के लिए हालात बनाएगा. हम साथ खड़े रहेंगे, साथ लड़ेंगे और साथ मिलकर हम इज़राइल की हमेशा-हमेशा के लिए रक्षा करेंगे.
LIVE Israel Attacks Iran: एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. इज़राइल ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ पहले से हमला किया है, जिसमें तेहरान में कई धमाके होने की खबर है.
LIVE Israel Attacks Iran: इज़राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है. एक U.S. अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि अमेरिका ने भी ईरान पर हमले में हिस्सा लिया है और हमले भी कर रहा है.
#WATCH | तेहरान, ईरान | इज़राइली रक्षा मंत्री ने कहा, "इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
वीडियो ईरान में हमले के बाद का है, जब आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है।
U.S. ने (ईरान) हमले में हिस्सा लिया था और हमले भी कर रहा था: एक U.S. अधिकारी ने वॉल… pic.twitter.com/zQgKrO9vyM
LIVE Israel Attacks Iran: ईरान द्वारा इजराइल पर हवाई हमले की आशंका को देखते हुए इज़राइल में भारतीय दूतावास ने अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें.
इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से… pic.twitter.com/qf5oDVHMAF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026