Budget 2026: ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब से लेकर ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तक, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कुछ कहा?

Union budget 2026: बजट की प्रमुख घोषणा बायोफार्मा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति’ पहल रही, जिसके तहत अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

Published by Shubahm Srivastava
Nirmala Sitharaman Post Budget PC: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया, जो करीब एक दशक में पहली बार हुआ जब बजट रविवार के दिन संसद में रखा गया. इस बजट में सरकार ने विकास, आत्मनिर्भरता और भविष्य की तकनीकों पर खास जोर दिया है. बजट की प्रमुख घोषणा बायोफार्मा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति’ पहल रही, जिसके तहत अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसका उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है.

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में कदम

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया. वित्त मंत्री ने इस क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा, जिससे भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मदद मिलेगी. बजट भाषण के बाद वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट तैयार करते समय वैश्विक अनिश्चितताओं को ध्यान में रखा गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्लोबल अस्थिरता किसी एक फैसले का कारण नहीं रही, बल्कि मजबूत मैक्रो-फंडामेंटल्स के बावजूद अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय माहौल को समझते हुए नीतियां बनाई गई हैं.


Related Post

ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

ईस्ट कोस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर विस्तार से बोलते हुए निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि ये कॉरिडोर सप्लाई चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे. देश के पास पर्याप्त कच्चा माल है, जरूरत उसे प्रोसेस कर उपयोगी बनाने की है. उन्होंने बताया कि कई राज्यों में दुर्लभ-पृथ्वी धातुओं की संभावनाएं हैं और केंद्र सरकार राज्यों की इन धातुओं को निकालने व प्रोसेस करने की क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रही है. डिफेंस कॉरिडोर की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्लभ-पृथ्वी कॉरिडोर भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं.

रक्षा बजट 14.5% बढ़ा

इस साल बजट में रक्षा मंत्रालय को ₹7.8 लाख करोड़ का बजट (Budget 2026) आवंटित किया गया है. यह पिछले साल वित्त वर्ष की तुलना में 14.5% अधिक है. इस बार बजट में देश की तीनों सेनाओं को दुनिया के सबसे आधुनिक और मेड इन इंडिया हथियारों से लैस हो सकें.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश से हिलेगा देश! IMD का अलर्ट, 21 राज्यों में बिगड़ने वाला है मौसम

Today Weather: देशभर में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है. कहीं तपिश वाली गर्मी तो…

March 19, 2026