Categories: देश

भारत के हिंदू राष्ट्र बनने की डेडलाइन आई सामने, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने दी अहम जानकारी!सुन खुश हो जाएगा हर सनातनी

Shankaracharya Nischalananda Saraswati : जहां एक तरफ देश के कुछ राज्यों में हिंदी भाषा को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है, तो वहीं शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भारत के हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। असल में महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा था कि हिंदू राष्ट्र का संकल्प जरूर साकार होगा।

Published by Shubahm Srivastava
Shankaracharya Nischalananda Saraswati : जहां एक तरफ देश के कुछ राज्यों में हिंदी भाषा को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है, तो वहीं शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भारत के हिंदू राष्ट्र बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। असल में महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा था कि हिंदू राष्ट्र का संकल्प जरूर साकार होगा, जोकि बाद में काफी चर्चा में भी रहा। अब जब उनसे सवाल किया गया कि, भारत कब तक हिंदू राष्ट्र बनेगा? तो इसके जवाब में उन्होंने का कि अभी क्रम चल रहा है और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

हम उसी क्रम में आगे बढ़ रहे हैं…

शंकराचार्य निश्चलानंद ने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में डेडलाइन से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हम उसी क्रम में आगे बढ़ रहे हैं। क्या मोदी जी हिंदू राष्ट्र का खंडन करते हैं? दुनिया के 54-55 देशों में हिंदू रहते हैं, उनके सभी पूर्वज सनातनी थे। ईसा मसीह के पूर्वज कौन थे? गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि उनके पूर्वज कश्मीरी पंडित थे।”

जॉर्ज बुश का भी किया जिक्र

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने अपने बयान के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के विज्ञान, ज्ञान और कला से कोई आगे नहीं निकल सकता। बुश महोदय (जॉर्ज बुश) ने कहा था कि मैं ईसाई हूं और बाइबिल को मानता हूं, लेकिन बाइबिल में सृष्टि के बारे में जो जानकारी है, उसे आधुनिक विज्ञान तुच्छ समझता है। मंदिरों में वीआईपी दर्शन को लेकर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, यह मंदिर का नहीं, बल्कि मंदिर का प्रबंधन करने वालों का दोष है।
इससे पहले भी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती हिंदू राष्ट्र को लेकर कई बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत सनातनियों का देश है और सनातन ने वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन किया है। शंकराचार्य का कहना है कि हिंदू धर्म के शास्त्रों में लिखी बातों का खंडन नहीं किया जा सकता।
Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

AAP से अलग होंगे राघव चड्ढा! बीजेपी या कांग्रेस में किस पार्टी में होंगे शामिल? इस नेता ने की भविष्यवाणी

Raghav Chadha Updates: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही…

April 3, 2026

क्या सच में मार्च के महीने में पीरियड्स लेट आता है, जानें क्या है इसके पीछे का सच?

March period delay: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है…

April 3, 2026

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू, नीतीश कुमार इस दिन देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Bihar Politics 2026: बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और 14…

April 3, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

Ramayan teaser: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के टीज़र रिलीज़ होने के बाद इस…

April 3, 2026

PPF Interest Rule: आने वाली 5 अप्रैल से पहले कर ले यें काम, वरना गवाने पड़ेंगे हजारों रुपये

PPF Interest Rule: अगर आप PPF में इंवेस्ट करते हैं तो ये खबर आपके लिए…

April 3, 2026

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल को कैसा है चांदी का हाल, लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 3 April 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, आज भाव…

April 3, 2026