Categories: देश

Vande Mataram New Guidelines: वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा! गृह मंत्रालय ने जारी किया 10 पेज का आदेश; 3 मिनट 10 सेकंड तक खड़े रहना जरूरी

Vande Mataram New Guidelines: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय ने नियम जारी किए हैं. सरकारी प्रोग्राम या स्कूलों में 6 छंद वाला पूरा राष्ट्रीय गीत बजेगा.

Published by Preeti Rajput
Vande Mataram New Guidelines: गृह मंत्रालय ने वंदे मातरम को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, वंदे मातरम पर अब खड़ा होना अनिवार्य होगा. हालांकि, सिनेमााघरों में वंदे मातरम के लिए खड़े होना जरुरी नहीं है. सरकारी प्रोग्राम या स्कूलों में 6 छंद वाला पूरा राष्ट्रगीत बजाया जाएगा. सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालय और संवैधानिक निकायों को लेकर नोट जारी किया गया है.

वंदे मातरम बजाना अनिवार्य

वंदे मातरम को सरकारी प्रोग्राम में बजाने या गाने को 3 मिनट 10 सेकंड के 6 छंद वाले वंदे मातरम को अनिवार्य होगा. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए 10 पेज के आदेश में साफ किया गया है कि अगर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को एक साथ बजाया जाता है. वंदे मातरम पहले बजाया जाएगा, इस दौरान लोगों को सावधान मुद्रा में खड़ा होगा होगा.

मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

मंत्रालय के नोट में इवेंट और स्थानों की लिस्ट भी जारी की गई है. जहां-जहां ये गीत बजाया जा सकता है. इस लिस्ट में स्कूल सभाओं को भी शामिल किया गया है. राष्ट्रगीत बजाते समय लोगों को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना जरूरी है. फिल्म या डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रगीत के एक भाग में बजाया जाता है, तो लोगों को खड़े होना जरूरी नहीं है. इससे राष्ट्रगीत की गरिमा बढ़ाए जाने की वजह से भ्रम रहेगा.

वंदे मातरम को लोकप्रिय बनाने की ओर कदम

सरकार का यह प्रयास वंदे मातरम को लोकप्रिय बनाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद में तीखी बहस देखने को मिली थी. वहीं गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राष्ट्रगीत पर आधारित कई झांकियों का प्रदर्शन देखने को मिला था. आदेश के मुताबिक, अभी तक जो वंदे मातरम सार्वजनिक मंचों पर गाया जाता था, वह अधरा था. लेकिन अब से पूरा वंदे मातरम बजाया और गाया जाएगा. जो बंकिम चंद चटर्जी ने शुरुआती तौर पर लिखा था. वंदे मातरम पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर भी कई तरह के सवाल उठाए गए थे.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026

IAS Resignation Rules: IAS बनना ही नहीं, नौकरी छोड़ना भी है सबसे मुश्किल! जानें क्या कहते हैं नियम?

IAS Resignation Rules: आईएएस के पद को देश में काफी प्रतिष्ठित पद माना जाता है.…

March 29, 2026

आपकी निजी जानकारी अब रहेगी पूरी तरह सेफ- Aadhaar App पर आ गया नया फीचर, जानें फायदे

Aadhaar App New Feature: अधार अब पहचान शेयर करने का तरीका बदलने वाला है… आधार…

March 29, 2026

Bhooth Bangla Release Date: ‘धुरंधर 2’ से घबराए ‘भूत बंगला’ के मेकर्स? नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान; जानें यहां…

Bhooth Bangla Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का सभी बेसब्री से इंतजार…

March 29, 2026