India vs Zimbabwe Live Score Updates | IND Vs ZIM T20 World Cup 2026 Scorecard Live: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबलों में गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को टीम इंडिया और लीग मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को बाहर करने वाली जिम्बाब्वे की टीम से होगा. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच यह अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मैच अगर भारत हारा तो उसका वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना गुरुवार को ही टूट जाएगा. क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को यह मुकाबला बड़े अंतर से भी जीतना होगा. यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबला शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी गुरुवार की शाम 6:30 बजे टॉस होगा. इससे पहले रविवार को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के 187 रन के जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 का स्कोर ही कर पाई. पहला मैच हारने वाली सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना है तो जिम्बाब्वे को हर हाल में हराना ही होगा. अगर भारत जीता तो उसे 2 अंक मिलेंगे जो टूर्नामेंट में टिके रहने के लिए जरूरी है. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले इस मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच धीमी और स्पिनर्स को मदद करती है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर उतार सकती है.
IND Vs ZIM LIVE Score Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर -8 का अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके लिए टॉस ठीक 6 बजकर 30 मिनट पर होगा, जबकि मैच ठीक 7 बजे शुरू हो जाएगा.
IND Vs ZIM LIVE Score Updates: टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल.
IND Vs ZIM LIVE Score Updates: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक ही बार टक्कर हुई है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है. ऐसे में जाहिर तौर पर टीम इंडिया का जिम्बाब्वे के खिलाफ भारी है.