IND vs PAK LIVE Match | India vs Pakistan Live Score Updates | IND vs PAK T20 World Cup 2026 Scorecard Live: पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, और टीम इंडिया बल्लेबाजी करेंगे. आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (15 फरवरी, 2026) को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में तीसरा मुकाबला जीतने वाली टीम टॉप-8 में यानी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह हाई वोल्टेज महामुकबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत जहां अमेरिका और नामीबिया को हराकर तीसरा मैच खेलने उतरेगा तो पाकिस्तान भी अपने शुरुआत दोनों मैच जीता है. पाकिस्तान की बात करें तो उसने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है. दोनों टीमें तीसरा मुकाबला एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगीं. यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वह क्वार्टर फाइनल या कहें टॉप-8 में पहुंच जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है. यही वजह है कि मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा फैन्स का जोश भी सातवें आसमान पर है. कोलंबों के आर प्रेमदासा स्डेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक आधे घंटे पहले यानी 6 बजकर 30 मिनट पर होगा. पिच रिपोर्ट यही कहती है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी वह बैटिंग करना चाहेगी, क्योंकि इस पिच पर रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल होता है. यहां पर बाउंड्री बहुत बड़ी है. ऐसे में ज्यादा स्कोरिंग मैच नहीं नहीं होता है. 170 रनाकर पहले बैटिंग करने वाली टीम विरोधी को चुनौती दे सकती है. भारत और पाकिसतान के बीच होने वाले मैच के लेटेस्ट अपडेट्स और अहम जानकारी के लिए जुड़े रहें.
IND vs PAK LIVE Score Updates: भारत ने T20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड आठवीं बार पाकिस्तान को हराया. श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने 61 रन से जीत हासिल की. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई. भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. इस जीत के साथ भारतीय टीम सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर गई.
IND vs PAK LIVE Score Updates: भारत के लिए खतरनार बन रहे शादाब खान (44) को आउट कर अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया.
IND vs PAK LIVE Score Updates: कोलंबो में खेले जा रहे मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाक के बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही. सईम अयूब (0) साहिबजादा फरहान (6), सलमान आगा (4), बाबर आजम (5) ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए. पाकिस्तान का स्कोर 6 ओवर के बाद 43-4.
IND vs PAK LIVE Score Updates: भारतीय गेंदबाज लगातार पाकिस्तानी बल्लेबाजों को अपना शिकार बना रहे हैं. भारत के उप कप्तान अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई और बाबर आजम (5) का विकेट झटका.
IND Vs PAK T20 World Cup 2026 LIVE: पाकिस्तानी बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर होते हुए दिख रही है. जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए हैं. इसमें पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा (4) का विकेट भी शामिल है.