Gandhi Jayanti 2025 Live: गांधी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्की एक विचार हैं. उनके विचारों की प्रासंगिकता हर युग की राजनीति, समाज और परिवेश में नए-नए रूपों में उभरती रही है. आज भी उनके विचार और उनके लिखे हुए शब्द लोगों की जिंदगी से जुड़े होते हैं. जैसा की आप सभी जानते हैं कि आज, 2 अक्टूबर है, आज के दिन भारत में गांधी जयंती और दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रपिता और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राजनीतिक इतिहास के एक महान नेता महात्मा गांधी के योगदान को राष्ट्र कभी नहीं भुला सकता. सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर अंग्रेजों से भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. बापू के विचारों ने हमेशा न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है. आज उनकी जयंती पर उनसे जुड़ी कई अहम बातें जानेगे.
Gandhi Jayanti 2025 Live: जहां गांधी जी ने देश को एक तरफ आजादी दिलाई तो वहीं उन्होंने एक अनोखी दिनचर्या और प्रभावी जीवनशैली में भी जिंदगी गुजारी. अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए, महात्मा गांधी ने दूध और नमक सहित कई चीज़ों से दूरी बना ली थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वस्थ शरीर और मन के लिए हमेशा स्वस्थ भोजन की आवश्यकता पर ज़ोर देने वाले गांधी दूध को मांसाहारी भोजन मानते थे. इसलिए, उन्होंने गाय या भैंस के दूध से परहेज़ करने की कसम खाई थी.
Gandhi Jayanti 2025 Live: महात्मा गांधी का निधन 30 जनवरी 1948 को हुआ था जब नाथूराम गोडसे ने उन पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी. महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी ने भी अपने पति की तरह स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
Gandhi Jayanti 2025 Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांधी जयंती पर राजघाट गए और महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह गांधीजी की 156वीं जयंती है। पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर उन्हें भी पुष्प अर्पित किए। पीएम मोदी आज दिल्ली के यमुनापार आईपी एक्सटेंशन में रैली में हिस्सा लेंगे और रावण का विशाल पुतला भी जलाएंगे।
Gandhi Jayanti 2025 Live: गांधीजी शाकाहारी थे और उनका मानना था कि शरीर को केवल वही पोषण मिलना चाहिए जो प्रकृति सहज रूप से प्रदान करती है. वे ताज़ी सब्ज़ियाँ, फल, दूध, अनाज और दालें खाते थे. वे मसालेदार और तैलीय भोजन से परहेज़ करते थे.
Gandhi Jayanti 2025 Live: गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट कर गांधी जयंती की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि गांधी जयंती, प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी. उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं. वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे. हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे.
Gandhi Jayanti is about paying homage to the extraordinary life of beloved Bapu, whose ideals transformed the course of human history. He demonstrated how courage and simplicity could become instruments of great change. He believed in the power of service and compassion as… pic.twitter.com/LjvtFauWIr
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025