Salman Khan ने नहीं काटा विवेक ओबेरॉय का पत्ता, जानें क्या है इंडस्ट्री छोड़ने की असली वजह?

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग स्किल के लिए जानी जाती है. मगर उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बनाकर बिजनेस की तरफ चले गए. वहीं अब विवेक के फिटनेस ट्रेनर रह चुके विनोद चन्ना ने एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Published by Preeti Rajput
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक पॉपूलर एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर में कई पॉपूलर फिल्मों में काम किया है. मगर उन्हें इंडस्ट्री में उतना फेम नहीं मिला है. उनके करियर ने एक समय पर बैकसीट ले ली थी. एक्टिंग करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बाद विवेक ओबेरॉय ने बिजनेस का तरफ मुंह मोड़ लिया है. अब विवेक के फिटनेस ट्रेनर ने एक्टर को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आखिर विवेक ओबेरॉय ने इंडस्ट्री क्यों छोड़ दी.

क्यों बनाई इंडस्ट्री से दूरी?

विवेक ओबेरॉय को एक समय पर विनोद चन्ना फिटनेस ट्रेनिंग देते थे. अब उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि एक्टर का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया था. जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था. हिंदी रश संग बातचीत में विनोद चन्ना ने कहा उनका एक बहुत ही ज्यादा बुरा एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें उन्हें काफी चोटें आई थीं. इंडस्ट्री से उनके दूर जाने का कारण था. अक्सर लोगों को लगता है कि उन्होंने डिप्रेशन के कारण काम छोड़ा, लेकिन यह पूजा सच नहीं है. एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उन्होंने इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला किया. एक्टिंग के बाद विवेक के बिजनेस स्किल की तारीफ करते हुए विनोद ने कहा कि वो बहुत टैलेंटेज इंसान हैं. वो बेहतरीन बिजनेस टाइकून हैं. उन्होंने अपने बिजनेस स्किल से मुझे हैरान कर दिया. उन्हें MBA के लोग लेक्चर के लिए बुलाते हैं.

विवेक ने तोड़ी थी चुप्पी

विवेक ओबेरॉय ने मैशेबल इंडिया संग एक पुराने इंटरव्यू में अपने एक्सीडेंट के बारे में बताया. उन्होंने कहा था कि एक्सीडेंट साल 2002 में फिल्म रोड की शूटिंग के दौरान हुआ था. एक्टर ने कहा था कि मैं रोड के लिए राजस्थान में शूटिंग कर रहा था. हम बीकानेर से जैसलमेर जा रहे थे. सड़कें काफी ज्यादा सुंदर थीं. ड्राइव भी काफी अच्छी थी. लेकिन रात का समय था. मैंने ड्राइवर को धीरे चलने के लिए भी बोला था. रात में काफी कम विजिबिलिटी थी.मैं फ्रंट सीट पर बैठा था. मगर उस हादसे के बाद कभी भी फ्रंट सीट पर नहीं बैठा.

बेहद दर्दनाक था एक्सीडेंट

एक्टर ने आगे कहा कि मैंने अपनी सीट पीछे से तरफ झुकाई हुई थी. तभी अचानक एक बहुत बड़ा क्रैश हुआ, एक जोरदार आवाज आई. सड़क पर अचानक एक ऊंटगाड़ी आ गई, जिसमें लोहे की रॉड मौजूद थीं. रॉड ने विंडशील्ड को तोड़ दिया था, अगर मेरी सीट सीधी होती तो वह आरपार हो जातीं. मैं कार से बाहर भी नहीं आ पा रहा था. क्योंकि रॉड मेरे ठीक ऊपर थीं. लेकिन मैं सुरक्षित बच गया. मैं मरते-मरते बच गया था. उसके बाद मैंने रात में कभी ट्रैवल ना करने का फैसला किया.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026