Categories: बिहार

राष्ट्रीय जनता दल में कौन है गुरु और कौन है चेला, जिस पर रोहिणी आचार्य ने बोला हमला

RJD Internal Conflict: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोहिणी आचार्या का यह पोस्ट सीधे तौर पर बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के लिए तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश है.

Published by Shubahm Srivastava
Rohini Acharya Post: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर एक बार फिर अंदरूनी कलह को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा और तीखा पोस्ट साझा कर पार्टी की मौजूदा कार्यशैली, नेतृत्व और संगठनात्मक फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी यादव और उनके करीबी नेताओं पर अप्रत्यक्ष निशाने के तौर पर देखा जा रहा है.

‘लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया’

रोहिणी आचार्या ने अपने पोस्ट में कहा कि “लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया” यह लोकसभा चुनाव, हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों और पार्टी की वर्तमान स्थिति से साफ झलकता है. उन्होंने इशारों में आरोप लगाया कि जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई, उनके “आयातित गुरु” और उनके करीबी लोगों ने पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के दशकों के संघर्ष और मेहनत को नजरअंदाज कर दिया और RJD को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया.

रोहिणी ने पूछे तीखे सवाल

रोहिणी ने यह भी कहा कि पार्टी में सवाल पहले भी उठते रहे हैं, आज भी उठ रहे हैं और आगे भी उठते रहेंगे. उन्होंने नैतिक साहस की बात करते हुए कहा कि अगर नेतृत्व में हिम्मत है तो उसे खुले मंच पर इन सवालों का सामना करना चाहिए. उनके मुताबिक, यह स्पष्ट होना चाहिए कि ज्ञान कौन दे रहा है और सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा है. उन्होंने यह भी पूछा कि पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं, समर्थकों और हितैषियों के सवालों का जवाब अब तक क्यों नहीं दिया गया.
अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्या ने पार्टी की आंतरिक समीक्षा प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि जिन लोगों को लालू यादव को नजरअंदाज कर एक तरह से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन्होंने पार्टी के लिए आखिर किया ही क्या. इसके अलावा उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि चुनावी हार के बाद जिस समीक्षा रिपोर्ट की बात की गई, वह अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई और जिन लोगों पर उस रिपोर्ट में सवाल उठे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

RJD के भीतर मतभेद फिर से आए सामने

इस बयान के बाद RJD के भीतर मतभेदों की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोहिणी आचार्या का यह पोस्ट सीधे तौर पर बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के लिए तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश है. साथ ही, इसके जरिए वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव को भी यह संदेश देना चाहती हैं कि पार्टी को ऐसे लोगों से बचाने की जरूरत है, जो संगठन को कमजोर कर रहे हैं.
हालांकि, इस पूरे मामले पर RJD की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि रोहिणी आचार्या का यह बयान पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और नेतृत्व को लेकर असंतोष को उजागर करता है, जो आने वाले समय में RJD की राजनीति पर असर डाल सकता है.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

सुनील ग्रोवर या कादर खान? मिमिक्री देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल; फैंस भी रह गए दंग

Sunil Grover: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के फिनाले प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें…

March 15, 2026

Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: देश में 15 मार्च को भीषण गर्मी के बीच 20 राज्यों में मूसलाधार…

March 15, 2026

LPG booking scam: एलपीजी बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड, गैस संकट के बीच एक्टिव हुए ठग

LPG booking scam: एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और संकट की खबरों के बीच साइबर…

March 14, 2026

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के बर्थडे पर मेगा ऐलान, गोलमाल 5 में नया धमाका, इस एक्ट्रेस की एंट्री

निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 का ऐलान…

March 14, 2026

Toll pass becomes expensive: अब हाईवे पर चलना पड़ेगा भारी, सालाना टोल पास हुआ महंगा, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Toll pass becomes expensive: नेशनल हाईवे के सालाना टोल पास की कीमत 3,000 रुपये से…

March 14, 2026