Categories: विदेश

Donald Trump Tariff: भारत पर 25% तो पाकिस्तान पर 19%.., किस देश पर ट्रंप ने लगाया कितना टैरिफ, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे आप

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही कई ऐसे ऐलान किए हैं जिससे दुनिया भर में हंगामा मच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार टैरिफ वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Published by Divyanshi Singh
Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही कई ऐसे ऐलान किए हैं जिससे दुनिया भर में हंगामा मच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार टैरिफ वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत, ताइवान और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से आने वाले सामानों पर अलग-अलग टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। इस आदेश के मुताबिक, भारत पर 25 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। कुल मिलाकर ट्रंप ने कई देशों पर 41 फीसदी तक टैरिफ का बम गिराया है। हालांकि, इस फैसले को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कई देशों और क्षेत्रों से अमेरिका में आयात पर 10% से 41% तक टैरिफ लगाए गए हैं। ट्रंप ने भारत पर 25 % ताइवान से  निर्यात पर 20% टैरिफ लगाया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका पर 30% का टैरिफ लगाया गया है।  वहीं सबसे ज्यादा टैरिफ सीरिया पर लगाया है । बता देंं ट्रंप ने सीरीया पर 41 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है।

सबसे ज़्यादा टैरिफ

ट्रंप ने सीरिया पर सबसे ज़्यादा 41 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा, लाओस और म्यांमार पर 40 प्रतिशत, स्विट्जरलैंड पर 39 प्रतिशत, सर्बिया और इराक पर 35 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया और लीबिया पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा इन देशों पर सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाया गया है। ट्रंप ने अपने पड़ोसी देश को भी बड़ा झटका दिया है। उन्होने कनाडा पर  25 प्रतिशत टैरिफ को बड़ा कर 35 प्रतिशत कर दिया है।

नए अमेरिकी टैरिफ और लागू दरों से प्रभावित देश

  • भारत – 25%
  • अफ़गानिस्तान – 15%
  • अल्जीरिया – 30%
  • अंगोला – 15%
  • बांग्लादेश – 20%
  • बोलीविया – 15%
  • बोस्निया और हर्ज़ेगोविना – 30%
  • बोत्सवाना – 15%
  • ब्राज़ील – 10%
  • ब्रुनेई – 25%
  • कंबोडिया – 19%
  • कैमरून – 15%
  • चाड – 15%
  • कोस्टा रिका – 15%
  • कोट डी आइवर – 15%
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य – 15%
  • इक्वाडोर – 15%
  • इक्वेटोरियल गिनी – 15%
  • यूरोपीय संघ: स्तंभ 1 में शुल्क दर वाली वस्तुएँ – 0%
  • यूरोपीय संघ: स्तंभ 1 में शुल्क दर वाली वस्तुएँ < 15% – 15% माइनस कॉलम 1 शुल्क दर
  • फ़ॉकलैंड द्वीप – 10%
  • फ़िजी – 15%
  • घाना – 15%
  • गुयाना – 15%
  • आइसलैंड – 15%
  • इंडोनेशिया – 19%
  • इराक – 35%
  • इज़राइल – 15%
  • जापान – 15%
  • जॉर्डन – 15%
  • कजाकिस्तान – 25%
  • लाओस – 40%
  • लेसोथो – 15%
  • लीबिया – 30%
  • लिकटेंस्टीन – 15%
  • मेडागास्कर – 15%
  • मलावी – 15%
  • मलेशिया – 19%
  • मॉरीशस – 15%
  • मोल्दोवा – 25%
  • मोज़ाम्बिक – 15%
  • म्यांमार (बर्मा) – 40%
  • नामीबिया – 15%
  • नाउरू – 15%
  • न्यूज़ीलैंड – 15%
  • निकारागुआ – 18%
  • नाइजीरिया – 15%
  • उत्तरी मैसेडोनिया – 15%
  • नॉर्वे – 15%
  • पाकिस्तान – 19%
  • पापुआ न्यू गिनी – 15%
  • फ़िलीपींस – 19%
  • सर्बिया – 35%
  • दक्षिण अफ़्रीका – 30%
  • दक्षिण कोरिया – 15%
  • श्रीलंका – 20%
  • स्विट्ज़रलैंड – 39%
  • सीरिया – 41%
  • ताइवान – 20%
  • थाईलैंड – 19%
  • त्रिनिदाद और टोबैगो – 15%
  • ट्यूनीशिया – 25%
  • तुर्की – 15%
  • युगांडा – 15%
  • यूनाइटेड किंगडम – 10%
  • वानुआतु – 15%
  • वेनेजुएला – 15%
  • वियतनाम – 20%
  • ज़ाम्बिया – 15%
  • ज़िम्बाब्वे – 15%

Trump के 25% टैरिफ वाले ऐलान से धड़ाम हुआ Gift Nifty, कल शेयर बाजार में मचेगा कोहराम? इन शेयरों में नुकसान की आशंका

Jobs for Freshers: एक तरफ लोगों से छिन नौकरियां, दूसरी तरफ इस कंपनी ने 20,000 फ्रेशर्स को दे डाला तोहफा, शुरू होगी ताबड़तोड़ हियरिंग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026