David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में हुए गिरफ्तार, पीएसएल के बीच बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला

David Warner drink case: डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंस गए हैं, जहां उनका अल्कोहल लेवल तय सीमा से ज्यादा पाया गया. इस घटना के बाद उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा. यह मामला पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान सामने आया है, जिससे उनकी टीम कराची किंग्स की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.

Published by Ranjana Sharma
David Warner drink case: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज और कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर कानूनी विवाद में घिर गए हैं. सिडनी में उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया, जिससे उनके क्रिकेट शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इन दिनों मैदान के बाहर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. सिडनी के मारौबरा इलाके में पुलिस ने उन्हें ड्रिंक एंड ड्राइव के आरोप में पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान वॉर्नर को रोका गया.

ज्यादा मिला अल्कोहल लेवल

बताया जा रहा है कि वॉर्नर ने टेस्टिंग पॉइंट तक पहुंचने से पहले ही अपनी कार साइड में पार्क कर दी थी, लेकिन जब पुलिस ने उनकी जांच की तो वे नशे में पाए गए. बाद में उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां जांच में उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 निकला, जो निर्धारित सीमा से काफी अधिक है. इस मामले में अब वॉर्नर को अगले महीने अदालत में पेश होना होगा. यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब वे पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच ब्रेक लेकर अपने परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे. फिलहाल वह कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और टीम के अगले मुकाबलों से पहले उनके लौटने की उम्मीद थी.

करियर रहा शानदार

क्रिकेट से इंटरनेशनल स्तर पर संन्यास लेने के बावजूद वॉर्नर का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है. हाल ही में बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 8 मैचों में 433 रन बनाए. उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टूर्नामेंट की बेस्ट टीम का कप्तान भी चुना गया. अगर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 मुकाबले खेले हैं और तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 15,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसके अलावा उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब भी जीता था.

शानदार फॉर्म में हैं वॉर्नर

वर्तमान में कराची किंग्स शानदार फॉर्म में है और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है और अब 9 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ अहम मैच खेलना है. ऐसे में सिडनी में हुआ यह विवाद टीम और फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वॉर्नर समय पर टीम के साथ जुड़ पाएंगे या नहीं.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई…

April 7, 2026

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड! बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कायम है जलवा

Dhurandhar 2 National Award: धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड…

April 7, 2026

तलाक के बाद भी रिश्ता बरकरार! नताशा पहुंचीं हार्दिक के घर; तस्वीरें आई सामने

Natasa Stankovic Hardik Pandya divorce: नताशा के इस कदम को लोगों ने खूब सराहा. कई…

April 7, 2026

CRISIL Report: Non-Veg हुआ सस्ता, Veg थाली में नहीं कोई बदलाव; ताजा रिपोर्ट ने सभी को किया हैरान

Veg thali price India: शाकाहारी थाली के स्थिर रहने की मुख्य वजह टमाटर की कीमतों…

April 7, 2026