Categories: विदेश

US की BRICS देशों पर टैरिफ वाली धमकी पर भड़का ड्रैगन, दिया ऐसा जवाब…सुन Trump को लग जाएगी मिर्ची

Trump Tariff On BRICS Nations : ट्रंप की तरफ से दी गई टैरिफ वाली धमकी पर चीन ने पलटवार किया है। चीन ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा है कि ब्रिक्स न तो किसी देश से टकराव चाहता है और न किसी देश को निशाना बनाना चाहता है।

Published by Shubahm Srivastava
Trump Tariff On BRICS Nations : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से ब्रिक्स देशों से तिलमिलाए हुए हैं और उनपर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे है। ट्रंप की तरफ से दी गई टैरिफ वाली धमकी पर चीन ने पलटवार किया है। चीन ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा है कि ब्रिक्स न तो किसी देश से टकराव चाहता है और न किसी देश को निशाना बनाना चाहता है।
बता दें कि 6-7 जुलाई को ब्रिक्स देशों की बैठक हुई है। इनमें भारत, चीन, ब्राजील, रूस और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, टैरिफ लगाने को लेकर चीन ने बार-बार अपनी स्थिति स्पष्ट की है कि व्यापार और टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होता और संरक्षणवाद का कोई भविष्य नहीं है।

चीन ने ट्रंप को दिखाया आईना

बीजिंग ने ब्रिक्स समूह का बचाव करते हुए कहा कि यह उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। चीनी प्रवक्ता माओ ने कहा, “यह खुलेपन, समावेशिता और जीत-जीत सहयोग की वकालत करता है। ब्रिक्स न तो किसी देश के खिलाफ टकराव में शामिल है और न ही किसी देश को निशाना बनाता है।”

ट्रंप ने फिर से दी टैरिफ की धमकी

ट्रंप ने दुनिया को एक बार फिर से टैरिफ का डर दिखाया है। इस कड़ी में ट्रंप ने कहा था कि वो सोमवार को विभिन्न देशों को पहले टैरिफ पत्र भेजेंगे। उन्होंने रविवार को कहा कि वह पहले बैच में 15 पत्र भेजेंगे। यह भी चेतावनी दी कि अगर देश समझौते नहीं करते हैं तो अमेरिकी आयात पर लगाए गए टैरिफ अप्रैल में निर्धारित उच्च स्तर पर वापस आ जाएंगे।
इसके बाद  ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट में उन्होंने ब्रिक्स (BRICS) देशों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी. उन्होंने ब्रिक्स देशों पर अमेरिका विरोधी होने का आरोप लगाया।

ब्रिक्स ने ट्रंप के टैरिफ की आलोचना

ब्रिक्स देशों ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना टैरिफ की आलोचना की। अमेरिकी राष्ट्रपति पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए ब्रिक्स समूह के घोषणापत्र में टैरिफ में वृद्धि के बारे में “गंभीर चिंता” व्यक्त की गई, जिसके बारे में कहा गया कि यह “विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप नहीं है।”
Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026