Virat Kohli House: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मापनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनका लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर सुर्खियों में आ ही जाता है. खासतौर पर अलीबाग में बना उनका वेकेशन होम इन दिनों चर्चा में है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. विराट कोहली के पास भारत में तीन शानदार घर हैं—मुंबई के वर्ली में अपार्टमेंट, अलीबाग में लग्जरी विला और गुरुग्राम के DLF फेज-1 में बना घर. इनमें अलीबाग वाला घर सबसे खास माना जाता है, जहां कपल सुकून भरा समय बिताना पसंद करता है.
10,000 स्क्वायर फीट में फैला है विला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विला करीब 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये बताई जाती है. इंटरनेशनल आर्किटेक्चर फर्म SAOTA द्वारा डिजाइन किए गए इस घर का लुक मॉडर्न और बेहद क्लासी है. घर में 3-4 बड़े बेडरूम हैं, जिनका इंटीरियर सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा गया है. स्लेटी और ऑफ-व्हाइट कलर थीम घर को सॉफ्ट और प्रीमियम फील देती है. लिविंग एरिया में हाफ सर्कल स्टाइल का सोफा और प्लांट्स के साथ डेकोरेशन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं, वहीं पास में ही डाइनिंग स्पेस भी मौजूद है.
लग्जरी और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
इस विला की सबसे बड़ी खासियत इसका नेचर कनेक्शन है. घर में टेम्परेचर कंट्रोल वाला स्विमिंग पूल है, जिसके आसपास बैठने की शानदार व्यवस्था की गई है. इसके अलावा हरियाली के बीच खास बैठने का एरिया बनाया गया है, जहां विराट को समय बिताना पसंद है. घर के चारों ओर पेड़-पौधे लगाए गए हैं, जिससे साफ हवा और शांत माहौल मिलता है.
हर चीज को सलीके से किया डिजाइन
किचन की बात करें तो यह ओपन स्टाइल में बना है, जहां हर चीज को सलीके से डिजाइन किया गया है. इंटीरियर में इटैलियन मार्बल, कच्चा ट्रैवर्टीन और टर्किश लाइमस्टोन जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, जो घर को लग्जरी लुक देने के साथ-साथ लंबे समय तक नया बनाए रखते हैं. हाल ही में सामने आए वीडियो में इस घर की झलक ने फैंस को काफी प्रभावित किया है, जिसमें जकूजी, चार बाथरूम और शानदार गार्डन एरिया भी नजर आता है.
एड शूट के दौरान हुई थी मुलाकात
वर्कफ्रंट और पर्सनल लाइफ की बात करें तो विराट कोहली और Anushka Sharma की मुलाकात 2013 में एक एड शूट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने 2017 में इटली में शादी की. कपल 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय के माता-पिता बने. आज यह पावर कपल अपनी फैमिली के साथ प्राइवेट और सुकून भरी जिंदगी जीना पसंद करता है, जिसमें उनका अलीबाग वाला यह ड्रीम होम एक खास जगह रखता है.
Published by Ranjana Sharma
April 5, 2026 01:07:54 PM IST

