Categories: खेल

IND VS ENG 4TH Test: लगड़ाते हुए ऋषभ पंत ने धराशायी कर दिए बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड, बन गए नंबर-1, भारतीय खिलाड़ी का जज्बा देख अंग्रेज भी दंग

IND VS ENG 4TH Test: पंत अब WTC के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। चोट के बाद खेलते हुए पंत ने जैसे ही 15 रन पूरे किए, उन्होंने रोहित शर्मा (2716) को पीछे छोड़ दिया। पंत के नाम अब 2731 रन हो गए हैं।

Published by Divyanshi Singh
IND VS ENG 4TH Test: इंग्लैंड दौरे पर लगातार रन बना रहे स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट भी कमाल करने से नहीं रोक पाई। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच के दौरान पैर में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए पंत ने दोबारा बल्लेबाजी के लिए वापसी की और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन पंत के पैर में चोट लग गई और उन्हें 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनके पैर में फ्रैक्चर पाया गया, लेकिन फिर भी वह दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे और शानदार अर्धशतक जड़ा।

ऋषभ पंत बन गए नंबर-1

पंत ने टूटे पैर के साथ 75 गेंदों में 54 रनों की यादगार अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने ऐसे में न सिर्फ अर्धशतक जड़ा, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पंत अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं।पंत ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए, जिसमें दूसरा छक्का चोटिल होने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आया। इस छक्के के साथ पंत ने भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग के 90 छक्कों की बराबरी कर ली। लेकिन पंत फिलहाल सक्रिय खिलाड़ी हैं और इसलिए रिकॉर्ड्स के हिसाब से वह नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

WTC के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन

इतना ही नहीं, पंत अब WTC के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। चोट के बाद खेलते हुए पंत ने जैसे ही 15 रन पूरे किए, उन्होंने रोहित शर्मा (2716) को पीछे छोड़ दिया। पंत के नाम अब 2731 रन हो गए हैं।

6 हफ्ते तक दिया आराम

जहां तक ऋषभ पंत की चोट की बात है, तो इस स्टार बल्लेबाज के पैर में फ्रैक्चर पाया गया है और बताया जा रहा है कि उन्हें 6 हफ्ते तक मैदान से बाहर बैठना होगा। ऐसे में वह इस टेस्ट में भी विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, जबकि आखिरी टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह तमिलनाडु के एन जगदीशन को शामिल करने की चर्चा है।
Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026