Categories: धर्म

Weekly Numerology: आने वाले हफ्ते में चमकेगा इस दिन जन्म लेने वालों का भाग्य, दिन दोगुनी रात चौगुनी होगी तरक्की…पैसों की बिलकुल नहीं होगी कमी

Weekly Numerology: अगला हफ्ता हर मूलांक वालों के लिए अलग रहने वाला है। आर्टिकल में जानते हैं कि आपके मूलांक के हिसाब से अगला हफ्ता कैसे रहेगा।

Published by Preeti Rajput
Weekly Numerology: अगर आप अपने जन्म तारीख से जुड़ी एनर्जी को समझना चाहते हैं, तो Numerology यानी अंक ज्योतिष आपके लिए बेहद खास हो सकता है। 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक का यह सप्ताह हर मूलांक के लिए कुछ नए संदेश और संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं हर मूलांक वालों के लिए यह हफ्ता कैसे रहने वाला है।
मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है)
इस हफ्ते आप कॉन्फिडेंट से भरे रहेंगे। करियर में तरक्की के संकेत हैं और पैसा भी बढ़ेगा। बस अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। अगर आप कहीं ट्रैवल करने का सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। लव लाइफ में हल्की बहस हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा।
लकी कलर: गोल्डन
लकी नंबर: 3
मूलांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है)
इस सप्ताह मन थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन करीबी लोगों का साथ मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। लव रिलेशन में दिल की बात कहने का समय है। यात्रा में सतर्क रहें।
लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 6
मूलांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 को हुआ है)
बृहस्पति का असर इस हफ्ते आपको पॉजिटिव बनाए रखेगा। नौकरी या पढ़ाई से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हेल्थ ठीक रहेगी। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी और पुराना कोई रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है।
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 1
मूलांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ है)
थोड़ी परेशानियों वाला हफ्ता हो सकता है। काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य से हालात सुधरेंगे। हेल्थ में सिरदर्द या थकावट हो सकती है। लव लाइफ में गलतफहमियों से बचें। यात्रा टालना ही बेहतर होगा।
लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 8
मूलांक 5 (जिनका जन्म 5, 14 या 23 को हुआ है)
बुध का प्रभाव आपको बिजी और एक्टिव बनाए रखेगा। इस हफ्ते नई डील या ऑफर मिल सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में किसी से दिल की बात कहने का समय है। ट्रैवल के अच्छे योग बन सकते हैं।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 5
मूलांक 6 (जिनका जन्म 6, 15 या 24 को हुआ है)
शुक्र की कृपा से यह हफ्ता बहुत रोमांटिक रहने वाला है। कपल्स के लिए खुशियों से भरा रहेगा। काम में भी सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर सिर्फ स्किन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। फाइनेंस मजबूत रहेगा।
लकी कलर: पिंक
लकी नंबर: 9
मूलांक 7 (जिनका जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है)
आप इस हफ्ते अकेलापन महसूस कर सकते हैं लेकिन मेडिटेशन या धार्मिक काम राहत देंगे। पैसे के मामलों में बहुत सोच समझकर कदम उठाएं। लव लाइफ में दूरी आ सकती है, संवाद से सुलझाएं।
लकी कलर: बैंगनी
लकी नंबर: 2
मूलांक 8 (जिनका जन्म 8, 17 या 26 को हुआ है)
काम और पैसे दोनों में स्टेबिलिटी आएगी। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन थोड़ा देरी से। हेल्थ को लेकर जोड़ों के दर्द या थकान की संभावना है। लव रिलेशन में समझदारी से आगे बढ़ें। ट्रैवल से फायदा मिलेगा।
लकी कलर: नीला
लकी नंबर: 4
मूलांक 9 (जिनका जन्म 9, 18 या 27 को हुआ है)
एनर्जी और जोश से भरपूर हफ्ता रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और पैसों की स्थिति भी सुधरेगी। हेल्थ ठीक रहेगी, बस गुस्से पर काबू रखें। लव लाइफ में रोमांच रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
लकी कलर: लाल
लकी नंबर: 7
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026