Categories: धर्म

Venus transit in Gemini 2025 : शुक्र की मिथुन राशि में एंट्री, इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, अब आप पर होगी पैसा, प्यार और प्रमोशन की बरसात!

Venus transit in Gemini 2025 : 26 जुलाई 2025 की सुबह शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया। इसका असर चार राशियों पर पड़ेगा। आइए, जानते हैं कि ये राशियां कौन-सी हैं और इस पर क्या असर पड़ेगा।

Published by Preeti Rajput
Venus transit in Gemini 2025 : 26 जुलाई 2025 को शनिवार सुबह 9:02 बजे का समय बेहद खास रहा। इस दिन प्रेम, सुंदरता और भौतिक सुखों के कारक शुक्र ग्रह (Venus Transit in Gemini 2025) ने मिथुन राशि में प्रवेश किया। खास बात ये है कि पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति (Jupiter) इस राशि में विराजमान हैं। यानी अब एक महीने तक शुक्र और बृहस्पति दोनों एक ही राशि में रहेंगे, जो एक शुभ संयोग माना जा रहा है।
जैसा कि हम जानते हैं, शुक्र जहां प्रेम, विलास और रिश्तों का प्रतीक है, वहीं बृहस्पति ज्ञान, सफलता और आध्यात्मिक विकास के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों के एक साथ आने से जीवन में तरक्की, पैसा और नए मौके मिलने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती हैं। ऐसे में जानते हैं कि किन राशियों की किस्मत इस दौरान चमक सकती है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि में ही शुक्र और बृहस्पति की युति बनी है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ (Financial Gain), करियर में नई ऊंचाइयां और कई नए मौके मिलेंगे। जो लोग लंबे समय से सही अवसर का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब समय आ गया है। आप जितनी तेजी से फैसले लेंगे, उतनी जल्दी सफलता आपकी झोली में आएगी। प्रमोशन और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता तय मानी जा रही है।
वृषभ (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर काफी लाभदायक साबित होगा। इस दौरान आपको धन लाभ, प्रमोशन और रिलेशनशिप में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी सगाई तय हो सकती है, खासकर ऐसे परिवारों में जहां सामाजिक प्रतिष्ठा ज्यादा है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मनचाही जॉब मिल सकती है। अब आपके लिए नेटवर्किंग और अप्लाई करने का बिल्कुल सही समय है।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए ये समय करियर में बदलाव का है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते थे, उन्हें इस दौरान अवसर मिल सकता है। आपकी क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार होगा। विदेश यात्रा या हायर एजुकेशन के लिए सोच रहे हैं, तो अब आप उसमें भी आगे बढ़ पाएंगे। बृहस्पति और शुक्र दोनों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को मजबूत बनाएगा।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोगों को इस समय बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है। आपकी इनकम के कई रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस या नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में तरक्की मिलेगी। अगर आप खुद का कोई वेंचर शुरू करना चाहते हैं, खासकर जिसमें बात करने या लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत हो, तो ये बिल्कुल सही समय है। आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदा देगी।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: gemini 2025

Recent Posts

8th Pay Commission: सरकार का बड़ा कदम, आयोग में बड़ी नियुक्ति को मिली मंजूरी; जानें कौन-कौन से नए अपडेट्स आए सामने

8th Pay Commission: केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS,…

February 14, 2026

एनटीए ने जारी किया CUET PG 2026 का सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल; यहां देखें सारी जरूरी डिटेल्स

CUET PG 2026 exam: कैंडिडेट्स ने CUET PG 2026 के लिए रजिस्टर किया है, वे…

February 14, 2026

Mahashivratri Pooja: महाशिवरात्रि का व्रत कैसे रखें? इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें भगवान शिव को प्रसन्न करने के सही नियम

Mahashivratri Pooja: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान शिव की आराधना के…

February 14, 2026

Cyber Fraud: व्हाट्सएप पर ‘वेतन अपडेट’ मैसेज से सावधान, ऐसे खाली हो रहे हैं बैंक खाते

cyber fraud: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच साइबर अपराधियों ने…

February 14, 2026