कच्चा प्याज हर किसी के लिए नहीं! जानें किन लोगों को इससे रहना चाहिए दूर?
Raw Onion Side Effects: पाव भाजी हो या फिर छोले भटूरे…अगर थाली में प्याज न हो तो स्वाद अधूरा सा लगता है. लंच हो या फिर डिनर कुछ लोग थाली में कच्चे प्याज के बिना खाना नहीं खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए. अगर अचार या चटनी के बिना भी कच्चा प्याज खा रहे हैं, तो कुछ लोगों को पहले जान लेना चाहिए कि ऐसा करना ठीक नहीं है. डाइट एक्सपर्ट कहते हैं कि जरूरी नहीं है कि प्याज हर किसी को सूट करें.
लो कैलोरी फूड
प्याज एक कैलोरी फूड है. 100 ग्राम कच्चे प्याज में करीब 38 कैलोरी होती हैं. इसमें पानी काफी ज्यादा होता है. 100 ग्राम कच्चे प्याज में करीब 90 फीसदी पानी, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और फैट होता है.
विटामिन और मिनरल से भरपूर
विटामिन और मिनरल्स की बात करें तो इसमें विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी6 और पोटेशियम भी काफी मात्रा में होता है. गर्मियों में कच्चा प्याज खाना काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि, इसमें पानी काफी होता है. गर्मी और लू के दौरान प्याज को रखने से बचाव होता है.
हर किसी को सूट नहीं होती प्याज
प्याज हर किसी के लिए सूटेबल नहीं होता, जिन लोगों को एसिडिटी, GRED या सीने में जलन की शिकायत हो, उन्हें कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए. जो लोग कच्चा प्याज को खाते हैं तो इससे स्टमक लाइनिंग इर्रिटेट हो सकती है.
थायराइड के मरीजों के लिए सही नहीं
थायराइड के मरीजों को ज्यादा मात्रा में प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर फिर भी ऐसे लोग प्याज खाना चाहते हैं, तो उन्हें हल्का कुक या भीगोकर ही खाना चाहिए.
कच्चा प्याज में तीखापन
पाइल्स यानी बवासीर के मरीजों को प्याज नहीं खाना चाहिए. कच्चा प्याज में तीखापन काफी ज्यादा होता है, इसलिए ये बवासीर के मस्सों में खुजली को बढ़ा सकता है. इसकी वजह से आंतों में ब्लोटिंग की समस्या भी बढ़ जाती है. जिससे पेट साफ करने में दिक्कत आती है.
ये लोग भी न खाएं कच्चा प्याज
अगर कोई ब्लड को पतला करने की दवाएं खा रहा है, तो उसे भी कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए. इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है.
एलर्जी की शिकायत
एलर्जी की शिकायत हो तो प्याज को नहीं खाना चाहिए. ऐसे में स्किन पर रैशेज, खुजली या जलन की दिक्कत काफी बढ़ सकती है.