Aaj Ka Rashifal 13 February: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को होगा धन लाभ, यहां जानिये 12 फरवरी को क्या कहते हैं 12 राशियों के भाग्य के सितारे?
Horoscope Today | Kumbh Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Friday 13 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से होगी. यह तिथि दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहने वाली है.इसके बाद दिन के अंत तक द्वादशी तिथि रहेगी शुक्रवार के दिन की शुरुआत मूल नक्षत्र से होगी, जो दोपहर 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है. .सूर्योदय सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 06 बजकर 10 मिनट पर होगा. चंन्द्रोदय सुबह 04 बजकर 53 मिनट पर होगा जबकि चन्द्रास्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट पर होगा. भगवान विष्णु को समर्पित विजया एकादशी भी शुक्रवार को है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहेगा. आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. व्यापार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज वह आपको मिल सकता है. नौकरी में आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा. दफ्तर में किसी भी बात को पूरी तरह समझे बिना कोई भी कार्रवाई लेने से आपको बचना होगा.
वृषभ राशि
संतान की ओर से माता-पिता को शुक्रवार को कोई खुशखबरी मिल सकती है. जिम्मेदारियों को और गंभीर होकर निभाना होगा. नौकरीपेशा जातकों को शुक्रवार को कोई नया काम सौंपा जा सकता है. दफ्तर में वरिष्ठों की सलाह से काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे.लव लाइफ में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है. कारोबारियों और व्यापारियों को शुक्रवार के दिन आयात-निर्यात के काम में लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि
नौकरी के चलते आपका दिन पूरी तरह से बिजी रहेगा. खर्च भी आपका सामान्य बना रहेगा. कारोबार करते हैं तो मित्रों और रिश्तेदारों से आप लाभ पा सकेंगे. आपको अपना कोई भी काम भाग्य पर नहीं छोड़ना चाहिए, लेकिन यह भी है कि जहां भी आप प्रयास करेंगे भाग्य भी आपकी मेहनत को सफल बनाएगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं.
कर्क राशि
परिवार में शुक्रवार को बच्चों की सेहत और उनकी शिक्षा को लेकर आपको चिंता हो सकती है. बाहरी खानपान से परहेज रखें. वाणी और व्यवहार को संयमित रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा. आपने पहले कहीं निवेश किया था तो यह आपको मुनाफा दे सकता है. अब आगे निवेश से सतर्क रहना है क्योंकि आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए.
सिंह राशि
शुक्रवार को आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं,शत्रुओं से आप सतर्क रहें. पारिवारिक जीवन में मां की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है. दफ्तर में आत्मविश्वास से काम लेना चाहिए और दूसरों पर निर्भर होने से बचना चाहिए. किसी पर भी जरूरत से अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है. नौकरी में आप अपना काम समय से पूरा कर पाएंगे.
कन्या राशि
कुछ बातों को लेकर आपको क्रोध भी आएगा, लेकिन आपको किसी भी हाल में वाणी को संयम खोने से बचना चाहिए. आपकी बुद्धि भी आज खूब साथ देगी. शुक्रवार को आप कला एवं रचनात्मक क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. व्यापार करने वाले लोगों को शुक्रवार शाम तक अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है. अगर आप कोई नया व्यवसाय या रोजगार में करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा.
तुला राशि
छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खर्च पर आप नियंत्रण बनाए रखें. परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने पर आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा. आपको अपने दोस्तों पर भी आंख मू्ंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए. आपको किसी से धोखा मिलने की आशंका है.पति-पत्नी किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
वृश्चिक राशि
कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है. जो लोग नौकरी कारोबार में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको शुक्रवार को सफलता मिलेगी. आपको अपने करियर में उन्नति के लिए भी कुछ शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं. आप शुक्रवार को किसी नए कारोबार व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं. वैसे आज माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है. आपको घर के वरिष्ठ लोगों से मदद की भी जरूरत हो सकती है.
धनु राशि
दफ्तर में आपको वाणी के साथ-साथ व्यवहार पर भी संयम रखना होगा. किसी भी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. आपकी लव लाइफ मे प्रेम और सम्मान बना रहेगा. प्रेमी से अगर आप कोई दिल की बात कहने से हिचक रहे थे तो शुक्रवार को आप मन की बातों को जाहिर कर सकते हैं. व्यापार में कोई लाभदायक डील मिल सकती है.
मकर राशि
पति-पत्नी के बीच तीर्थयात्रा अथवा देवस्थल की यात्रा का भी संयोग बन सकता है. आपको पारिवारिक जीवन में व्यवहारिकता से काम लेना होगा. किसी बात को लेकर घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं. वैसे काम और कारोबार के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा, आपको आज बिजनेस में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा. आप आज के दिन कुछ नया काम और कारोबार भी शुरू कर सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा. लव लाइफ में आपका रोमांस बना रहेगा और प्रेमी के साथ आप वक्त भी बिताएंगे. किसी वजह से अपनी दिनचर्या और कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है. प्रमोशन अटका है तो इस मामले में शुभ संयोग बनेगा. वैसे आपके कुछ विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपको हानि पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं.
मीन राशि
शुक्रवार को आपको अपने काम के बीच में आराम करने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, पीठ और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है. शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा.जीवनसाथी का साथ सहयोग भी आज बना रहेगा. आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी. आपके संपर्क का दायरा भी आज बढेगा. कारोबार-व्यापार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.