• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 17 Feb 2026: क्या मिुथन, कन्या और कुंभ राशि पर सूर्य ग्रहण का होगा असर, यहां पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 Feb 2026: क्या मिुथन, कन्या और कुंभ राशि पर सूर्य ग्रहण का होगा असर, यहां पढ़िए 12 राशियों का लव राशिफल

Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Tuesday 17 February 2026: मंगलवार (16 फरवरी, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला रह सकता है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और नौबत ब्रेकअप तक आ जाएगी.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.   


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 17, 2026 11:00:20 AM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की लव लाइफ मिलीजुली रहेगी. मंगलवार को अच्छा होगा अपने लव पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को महत्व दें. इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा. मुलाकात में आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है. मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर अपने मन के भाव को आपके सामने प्रकट कर सकता है. यह बहुत ही रोमांटिक लम्हा होगा. आप अपने पार्टनर के साथ बाहर कहीं शॉपिंग के लिए जा सकते हैं. आपका लाइफ पार्टनर मंगलवार को आपसे प्रसन्न रहेगा.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

ठंड की विदाई शुरू हो गई है.  मौसम के हिसाब से यह समय आपके लिए अनुकूल है. अपने साथी का भरपूर प्यार मंगलवार को आपको मिलेगा. आपका पार्टनर बहुत रोमांटिक मूड में रहेगा.  आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है. डिनर का भी प्रोग्राम बना सकते हैं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

सिंगल जिन्हें पसंद करते हैं. वह अपने प्यार का इजहार आपसे कर सकते हैं. लंबे समय से आपका पार्टनर अपने मन में कोई बात छिपाए हुए है. मौका देख कर वह अपने मन की बात बोल सकता है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

लव कपल के बीच कोई तीसरा आने चाह रहा है. साथ ही किसी दूसरे के द्वारा आपका संबंध बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है. ऐस में सतर्क रहें. आपका साथी आपके प्रति बहुत सी गलत बातों को सुनकर आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकता है. सच सामने आने पर वह माफी भी मांगेगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

किसी बात पर लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीद रखता है. ऐसे में किसी बात को लेकर वह आपसे नाराज हो सकता है. उसके व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रह सकता है. अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं. साथ ही लव पार्टनर के मन की उलझन भी दूर करें.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को तुला राशि के जातक अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. मौसम का भरपूर आनंद मंगलवार को आप उठाएंगे. सोमवार को आपका पार्टनर अपने मन में छिपी बात आपके सामने बोल सकता है. इसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप अपने पार्टनर से खुश दिखाई पड़ेंगे. वह आपकी बातों का महत्व देगा.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

अपने साथी के साथ मंगलवार को आपका दिन अच्छा बीतने वाला है. मंगलवार को आपका पार्टनर आपके मन की बातों को स्वीकार कर सकता है. शायद वह आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए 'यस' बोल दें. इसे सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल Sagittarius Today Love Horoscope

मंगलवार को आपके और लव पार्टनर के बीच अनबन हो सकती है. बहस के दौरान वाणी पर संयम रखें वरना हालात बेकाबू हो सकते हैं. दोनों बैठकर समाधान निकालें. आपका पार्टनर किसी विरोधी की बातों में आकर आप के साथ दुर्व्यवहार कर सकता है, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा. इसके चलते ब्रेक अप की नौबत आ सकती है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

आप जिससे प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. इसके खिलाफ परिवार के लोग विरोध में जा सकते हैं. इससे आपके अकेले पड़ने का खतरा है. मंगलवार को आपका लाइफ पार्टनर आपके साथ अपने मन की बातों को शेयर कर सकता है. वहीं, आपका साथी आपका भरपूर साथ निभाएगा. मुलाकात के दौरान लव पार्टनर का भरपूर प्यार आपको मिलेगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ मंगलवार को आप फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं. इसमें आपके साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मंगलवार को आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मौसम के हिसाब से अपने लव पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मंगलवार को आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.  उनके स्वास्थ्य के चलते आप चिंतित रह सकते हैं, क्योंकि आपको अपने साथी का भरपूर प्यार और साथ मिलेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.