• Home>
  • Gallery»
  • शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

Extramarital dating : डिजिटल दुनिया और बदलते समाज ने शादी और रिश्तों में भी बदलाव लाने शुरू कर दिए है. एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप Gleeden ने 4 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इस आंकड़े से पता लगता है कि भारत के लोग अब रिश्तों के अलावा बाहर भी अपनी फिलिंग्स और इच्छाओं को तलाशने लगे हैं. पुरुष अब भी लगभग 65 प्रतिशत अधिक यूजर्स हैं, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिलाओं की संख्या बीते दो साल में 148 प्रतिशत बढ़ गई है. यह बदलाव एक नई सोच को दिखाता है. 

By: Preeti Rajput | Last Updated: April 3, 2026 8:14:37 PM IST

शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट - Photo Gallery
1/6

एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप

इस डेटा से पता लगता है कि महिलाएं अब सिर्फ घर या ऑफिस तक सीमित नहीं रहीं है. महिलाएं शादी में स्थिरता और सुरक्षा चाहती हैं, लेकिन रोमांच या भावनात्मक जुड़ाव के लिए उसकी तलाश जारी है. यह बदलाव मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में देखने को मिलता है.

शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट - Photo Gallery
2/6

IPSOS 2025 सर्वें

IPSOS के 2025 सर्वे के मुताबिक, लोगों का अफेयर के लिए हमेशा गलत कारण नहीं होता, कई बार टाइम की कमी और पर्सनल समय की कमी के कारण भी ऐसा होता है. 33 प्रतिशत लोग कहते हैं कि वह अपनी जिंदगी में खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. जिसके कारण कुछ लोग डिजिटल दुनिया में अपना मनोरंजन खोजते हैं.

शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट - Photo Gallery
3/6

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

पहले यह सोच थी कि केवल पुरुष ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं, लेकिन नए आंकड़ों के मुताबिक, इसमें अब महिलाएं भी बराबरी से इसमें शामिल हैं. सर्वे के मुताबिक, 43 प्रतिशत पुरुष और 42 प्रतिशत महिलाएं मानती हैं कि उन्होंने अपनी शादी के अलावा किसी और के साथ भावनात्मक और शारीरिक रिश्ते बनाए हुए हैं.

शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट - Photo Gallery
4/6

क्या कहता है डेटा?

डेटा के मुताबिक, बड़े शहरों में यह सबसे अधिक है. बेंगलुरु और हैदराबाद में लोग सबसे अधिक अफेयर ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब छोटे शहर भी धीरे-धीरे इस सूची में आगे बढ़ रहे हैं. अधिकतर लोग लंच ब्रेक और रात के समय इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं.

couples - Photo Gallery
5/6

महिलाएं की संख्या भी कम नहीं

पुरुष अक्सर 25 से 30 साल की महिलाएं पसंद करते हैं. जबकि महिलाएं अपने लिए शेवर पुरुषों जैसे डॉक्टर, CA को पसंद करती हैं. इसका साफ मतलब है कि महिलाओं का शादी के बाहर भी स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा का महत्व बरकरार है.

शादीशुदा जिंदगी पर संकट? एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के बढ़ते ट्रेंड ने बढ़ाई चिंता; सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट - Photo Gallery
6/6

सोशल मीडिया और इंटरनेट

डिजिटल दुनिया ने अफेयर्स को काफी ज्यादा आसान बना दिया है. 60 प्रतिशत लोग मानते हैं कि ऑनलाइन फ्लर्टिंग के कारण अफेयर की संख्या बढ़ रही है.