April 2026 Travel Guide: रंग-बिरंगे फूलों की बहार! अप्रैल में जरूर देखें ये 6 खूबसूरत फ्लावर फेस्टिवल
April 2026 Travel Guide: अप्रैल का महीना आते ही दुनिया में रंग और खुशबू चारों तरफ महकनें लगती है. सर्दियों की विदाई और वसंत की शुरूआत के साथ हर कोना महक उठता है. चेरी ब्लॉसम की गुलाबी चादर, तो कहीं एप्रिकॉट और ट्यूलिप के फूल धरती को स्वर्ग बना देते हैं. यह खूबसूरत नजारा होता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फूलों के शानदार फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है. अगर आप नेचर लवर हैं और फूलों की दुनिया में घूमना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए दुनियाभर के शानदार फ्लावर फेस्टिवल खोज कर लाए हैं.
एप्रीकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल
लद्दाख का एप्रीकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल की शुरूआत 8 अप्रैल से होने जा रही है, जो 16 अप्रैल तक चलने वाला है. ये फेस्टिवल लद्दाख के कई सारे गांव में होस्ट किया जाता है. फेस्टिवल के दौरान खुबानी के गुलाबी-सफेद फूल पूरे गांवों को सजा देते हैं. इस दौरान लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और स्थानीय व्यंजनों का खूब आनंद लिया जाता है.
साकुरा डिस्प्ले फेस्टिवल
सिंगापुर के Gardens by the Bay में हर साल जापानी चेरी ब्लॉसम (सकुरा) का शानदार प्रदर्शन किया जाता है. यहां पर आर्टिफिशिल ठंडे वातावरण में असली सकुरा पेड़ों को खिलाया जाता है. जिससे एशियाई संस्कृति और आधुनिक टेक्नोलॉजी का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है. यह फेस्टिवल 13 से 15 अप्रैल तक चलने वाला है.
चेरी ब्लॉसम सीजन
जापान का चेरी ब्लॉलम सीजन को सकुरा के नाम से भी जाना जाता है. यहां दुनियाभर से लोग इस खूबसूरत नजारे का मजा लेने के लिए आते हैं. इस दौरान हनामी परंपरा के तहत फूलों के नीचे बैठकर लोग पिकनिक मनाते हैं.
EPCOT इंटरनेशनल फ्लावर एंड गार्डन फेस्टिवल
अप्रैल में फूलों की दुनिया के देखने के लिए यूएस के EPCOT इंटरनेशनल फ्लावर एंड गार्डन फेस्टिवल की सैर भी आप कर सकते हैं. इस दौरान डिज्नी के कई कैरेक्टर भी देखने को मिलते हैं. जिन्हें फूल और पत्तियों से ढक दिया जाता है. इस फेस्टिवल की शुरुआत 4 मार्च से हो चुकी है, जो 1 जून तक चलने वाला है.
ट्यूलिप फेस्टिवल एम्स्टर्डम
एम्स्टर्डम का ट्यूलिप फेस्टिवल भी पूरी दुनिया में फेमस है. इसे भी अप्रैल में होस्ट किया जाता है. यहां पर हर तरह के ट्यूलिप फूल देखने को मिलते हैं. यह अद्भुत नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत होता है. हर साल यहां लाखों लोग पहुंचते हैं.
आशिकागा फ्लावर पार्क
जापान के अशिकागा फ्लावर पार्क विस्टेरिया फूलों की लटकती बेलों के लिए फेमस है. यहां बैंगनी, गुलाबी और सफेद फूलों की सुरंगों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से हो रही और 20 मई तक चलने वाला है.