Categories: देश

होली पर रेलवे की सौगात, वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी; इन जगहों से चलेगी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train 2026: श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

Published by Shubahm Srivastava
Shri Mata Vaishno Devi Train: होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और टिकटों की मांग को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और कन्फर्म यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराना है.

नई दिल्ली–कटरा स्पेशल (04081/04082)

ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 21 फरवरी से 8 मार्च तक कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी. यह ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटरा पहुंचेगी. रास्ते में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशन पर ठहराव होगा.
वहीं ट्रेन संख्या 04082 कटरा से 22 फरवरी से 9 मार्च तक 16 फेरों में चलेगी. यह ट्रेन रात 9:20 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में उधमपुर, जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा.

वाराणसी–कटरा स्पेशल (04603/04604)

ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी से 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4 फेरों में संचालित होगी. यह सुबह 5:00 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे कटरा पहुंचेगी. इसके ठहराव में प्रतापगढ़ (मां बेल्हा देवी धाम), रायबरेली, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर शामिल हैं.
ट्रेन संख्या 04604 कटरा से 22 फरवरी से 6 मार्च तक 4 फेरों में चलेगी. यह शाम 6:15 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी और वापसी में भी यही प्रमुख स्टेशन कवर करेगी.

IRCTC की टूरिस्ट ट्रेन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने प्रतापनगर (पश्चिम रेलवे) से कटरा के लिए टूरिस्ट ट्रेन (00913) चलाई है. यह ट्रेन 11 फरवरी को रवाना होकर 14 फरवरी को कटरा पहुंचेगी और वापसी में 16 फरवरी को चलकर 18 फरवरी को प्रतापनगर पहुंचेगी. इसका उद्देश्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों की संयुक्त यात्रा सुविधा देना है.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. टिकट बुकिंग IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से की जा सकती है. समय-सारिणी के लिए 139 हेल्पलाइन या NTES ऐप का उपयोग किया जा सकता है.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026