Categories: देश

भगवान नहीं रावण बना डॉक्टर! पिता को किया ऐसा मजबूर, झोले में बच्चे का शव लेकर पहुंचा DM ऑफिस, Video देख कचोट जाएगा कलेजा

Lakhimpur Kheri: एक माँ अपने बच्चे को 9 महीने तक पेट में पालती है। क्या हो जब अपने बच्चे की का चेहरा देखने से पहले वो भगवान को प्यारा हो जाए? ऐसा ही एक मामला लखीमपुर से सामने आया है। जिसने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है।

Published by Heena Khan

Lakhimpur Kheri: एक माँ अपने बच्चे को 9 महीने तक पेट में पालती है। क्या हो जब अपने बच्चे की का चेहरा देखने से पहले वो भगवान को प्यारा हो जाए? ऐसा ही एक मामला लखीमपुर से सामने आया है। जिसने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। ये खबर जानने के बाद हर कोई सदमे में है और अपने आने वाले भविष्य की चिंता में डूब गया है। ये रूह को झंझोर देने वाला मामला लखीमपुर से सामने आ रहा है। दरअसल,  जिले के महेवागंज स्थित गोल्डर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। वहीँ बताया जा रहा है कि, पिता ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टरों का विरोध करते हुए पिता बच्चे का शव बैग में लेकर डीएम और एसपी कार्यालय पहुँच गया। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएमओ, एसडीएम और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है। वहीँ अब इस मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

दरसल, भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौसर जोगी निवासी विपिन गुप्ता की पत्नी प्रेग्नेंट थी। लेबर पैन होने पर उसे 21 अगस्त को गोल्डार हॉस्पिटल महेवागंज में भर्ती कराया गया। वहीँ पिता विपिन ने जानकारी दी कि उन्होंने अस्पताल में आठ हजार रुपये जमा करा दिए थे। पैसे कम होने पर अस्पताल की ओर से इलाज नहीं दिया गया। वहीँ जब महिला की हालत बिगड़ी तो उसे रेफर कर दिया गया। महिला को सृजन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।

Related Post

थैले में लेकर पहुंचा शव

इस दौरान पिता  मौत की खबर सुनकर टूट गया और बच्चे को एक थैले में डालकर डीएम और एसपी कार्यालय पहुँचा। इस दौरान उसने गोल्डार अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैग में बच्चे का शव देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सीएमओ, एसडीएम और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। स्वास्थ्य विभाग ने गोल्डार अस्पताल की जाँच की। सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026