Categories: मनोरंजन

जड़ से उखाड़ा जा रहा इन कलाकारों का पाकिस्तानी पुश्तैनी घर…अब क्या करने जा रहा पड़ोसी दुश्मन देश, वजह जान खौल उठेगा बॉलीवुड का खून!

Dilip Kumar-Raj Kapoor: दिलीप कुमार और राज कपूर बॉलीवुड का नाम बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल है। हाल ही में एक्टर्स के पुश्तैनी घर को लेकर पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईए जानें क्या है ये खबर?

Published by Preeti Rajput
Dilip Kumar-Raj Kapoor: बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार्स दिलीप कुमार और राज कपूर का लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एकटर्स के पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घर रिनोवेशन का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों घरों को सिनेमैटिक हेरिटेज के तौर पर संरक्षित किया जा रहा है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने राज कपूर और दिलीप कुमार के पैतृक घर के रिनोवेशन की जानकारी साझा की है। जल्द दोनों स्टार्स का घर म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इसमें कम से कम 2 साल का समय लगेगा।

म्यूजियम में बदला जा रहा पैतृक घर

दिलीप कुमार और राज कपूर का घर पेशावर में ऐतिहासिक किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद है। इस प्रोजेक्ट की देखरेख की जिम्मेदारी खैबर पख्तूनख्वा सरकार को दी गई है। साल 2014 में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस पुश्तैनी घरो को  नेशनल हेरिटेज साइट के तौर पर घोषित कर दिया था।  प्रांतीय सरकार के पर्यटन सलाहकार जाहिद खान शिनवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि- पर्यटन क्षेत्र में यह कदम क्रांतिकारी साबित होगा। यह म्यूजियम दिलीप कुमार और राज कपूर के पूरे करियर को डेडिकेटेड किया जाएगा।

दिलीप कुमार-राज कपूर

बता दें कि दिलीप कुमार और राज कपूर दोनों फिल्मी दुनिया का एक कभी ना भूलने वाला नाम है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्म इस इंडस्ट्री को दी है। 7 जुलाई, 2021 को दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप कुमार की मौत 98 साल की उम्र में हुई। वहीं राज कपूर ने साल 1988 में 63 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से विदाई ली।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026