• Home>
  • Gallery»
  • IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ

Kevin Pietersen IPL 2026 playoffs: केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को संभावित बताया. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भरोसा नहीं जताया और कहा कि चोट, टॉस व हाई-स्कोरिंग मैच नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 3, 2026 7:55:00 PM IST

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
1/8

पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर चार संभावित टीमों के नाम बताए हैं, जो टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच सकती हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
2/8

ये चार टीमें बना सकती हैं जगह

पीटरसन के मुताबिक मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं. उन्होंने शुरुआती मैचों के प्रदर्शन के आधार पर यह अनुमान लगाया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
3/8

बदलाव की गुंजाइश

पीटरसन ने यह भी साफ किया कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. खिलाड़ियों की चोट या टीम संयोजन में बदलाव के चलते यह भविष्यवाणी बदल भी सकती है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
4/8

सोशल मीडिया पर बयान

पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह भविष्यवाणी साझा की. उन्होंने लिखा कि पहले राउंड के मुकाबलों को देखने के बाद ये चार टीमें फिलहाल सबसे मजबूत नजर आ रही हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
5/8

आरसीबी पर नहीं जताया भरोसा

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उन्होंने अपनी लिस्ट में शामिल नहीं किया. उनका मानना है कि टीम के लिए मिडिल ओवर्स में प्रदर्शन, स्पिन गेंदबाजी और जोश हेजलवुड की फिटनेस चिंता का विषय हो सकती है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
6/8

हाई स्कोरिंग मैचों का दौर

पीटरसन के अनुसार इस सीजन में कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 200 से ज्यादा के स्कोर भी आसानी से चेज किए जा रहे हैं, जिससे मैच का रोमांच बढ़ गया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
7/8

टॉस बना अहम फैक्टर

उन्होंने कहा कि इस सीजन में टॉस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है. बल्लेबाजों को यह समझना मुश्किल हो रहा है कि पहली पारी में कितना स्कोर सुरक्षित माना जाए.

IPL 2026: आईपीएल 2026 प्लेऑफ की हो गई भविष्यवाणी, ये 4 टीमें खेलेंगी प्लेऑफ - Photo Gallery
8/8

बाकी टीमों के लिए चुनौती

पीटरसन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कुछ असाधारण करना होगा. फिलहाल अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर है, जिससे उनकी स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है.